मुद्रा लोन के नाम पर मांगी रिश्वत, पीएनबी मैनेजर को सीबीआई ने दबोचा

Dehradoon news, देहरादून। सीबीआई देहरादून की टीम ने शनिवार को रिश्वत से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पांच लाख का मुद्रा लोन पास कराने की एवज में 50 हजार की रिश्वत मांगी गई थी। सीबीआई ने गिरफ्तार करके छापा मारकर मैनेजर के कार्यालय और घर में छापा मारकर कई दस्तावेजों को कब्जे में लिया।

PNB manager arrested for taking bribe in lieu of Mudra loan

सीबीआई एसपी अखिल कौशिक के मुताबिक, चकराता रोड नारी शिल्प इंटर कालेज के पास स्थित पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर की गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने बताया है कि शुक्रवार को कुनाल सिंह निवासी बुड्डी गांव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पीएनबी सीनियर मैनेजर राजकुमार निवासी आर्य नगर पांच लाख का मुद्रा लोन पास कराने के नाम पर 50 हजार रुपये मांग रहा है। 40 हजार देने में समझौता हुआ।

शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे सीबीआई की टीम मौके पर पहुंची और मैनेजर को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया, जिसके कार्यालय और घर में छापा मारकर कई दस्तावेजों को भी कब्जे में लिया गया है। कार्रवाई के बाद सीबीआई आरोपी बैंक मैनेजर से काफी देर तक पूछताछ करती रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+