प्रेमी ने युवती से कहा मेरे घर आ जाओ निकाह करूंगा, वो आई तो मां ने बच्चा-चोरनी कहकर पिटवाया, और फिर..
Recommended Video

देहरादून। उत्तराखंड में बच्चा चोरी की अफवाहों की वजह दो महिलाओं की पिटाई की गई। ये महिलाएं अलग-अलग क्षेत्रों में निशाना बनाई गईं। पहला मामला रुड़की के मंगलौर क्षेत्र का है। यहां एक महिला को बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने पीटा। दूसरी घटना मोहल्ला किला में हुई जहां एक प्रेमिका प्रेमी से मिलने उसके घर पर आई थी। प्रेमी की मां ने उसे देखा तो वह आग बबूला हो गई। प्रेमी की मां ने उसे पिटवाने के लिए उसे बच्चा चोर कह कहकर शोर मचा दिया। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई और उस युवती को पीटने लगे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को भीड़ से बचाया। बाद में पुलिस को उसने अपनी आपबीती बताई तो लोगों को सच पता चला। दरअसल, युवती के प्रेमी की मां की करतूत थी। उस मां ने युवती को बच्चाचोर बताकर पिटवाया।

पथरी थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती का रिश्ता मोहल्ला किला के एक युवक से तय हुआ था। बाद में युवक के परिजनों ने यह रिश्ता तोड़ दिया। इसके बावजूद दोनों के बीच बातचीत लगातार हो रही थी। रविवार को युवक ने उसे निकाह के लिए बुलाया था, जिस पर वह अपने गांव से यहां पहुंची थी। युवक के घर पहुंचने पर उसकी मां ने युवती को पहले मारा-पीटा और बाद में बच्चाचोर होने का शोर मचा दिया, जिसके बाद लोगों ने पिटाई कर दी।
मामले का खुलासा होने पर दोनों पक्षों के लोग देर रात तक पुलिस चौकी में जमे रहे। बाद में दोनों का निकाह करा देने पर सहमति बनी। रात करीब 11 बजे मोहल्ला किला स्थित बड़े मदरसे में दोनों का निकाह करा दिया गया। वहीं लोग युवक की मां पर कार्रवाई कराने की मांग करने लगे।












Click it and Unblock the Notifications