उत्तराखंड: ट्रेन से टकराया हाथी, बुरी तरह से हुआ घायल
ऋषिकेश। उत्तराखण्ड स्थित मोतीचूर और रायवाला के बीच दिल्ली से आ रही नंदा देवी एक्सप्रेस से हाथी टकरा कर बुरी तरह से घायल हो गया।

घटना शनिवार (15 अक्टूबर) सुबह 6.30 बजे की बताई गई है। हाथी की उम्र 20 वर्ष बताई जा रही है।
राजाजी टाईगर रिजर्व के निदेशक सनातन सोनकर ने बताया कि हाथी पत्ते चबा रहा था उसी दौरान आ रही ट्रेन से वो टकरा गया और उसे बुरी तरह से चोट लगी।
बाधित रहा आवागमन
उन्होंने बताया कि इस घटना के कारण देहरादून से हरिद्वार और ऋषिकेश लाइन पर ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा।
बताया गया कि हाथी को राजा जी टाईगर रिजर्व के चिल्ला रेंज में इलाज के लिए लाया गया है।
सोनकर ने कहा कि कुछ देर बाद ट्रैक साफ किया गया और आवागमन सुगम किया गया।












Click it and Unblock the Notifications