बुरे फंसे बाबा रामदेव, बेटा पैदा करने वाले बूटी की होगी जांच
देहरादून। योग गुरु बाबा रामदेव जांच के फेर में फंस गए हैं। बूटी ने उन्हें बुरी तरह से फंसा दिया है। जी हां पुत्र पैदा करने वाली बूटी ने अब बाबा को ही अपने लपेटे में फंसा लिया है। दरअसल उत्तराखंड सरकार अब इस बूटी की जांच करेगी।

सरकार ने बाबा रामदेव की दिव्य योग फार्मेसी में बनने वाली पुत्रजीवक दवा की जांच शुरू कर दी है। केंद्र सरकार के निर्देश पर शुरू की गई इस जांच के लिए उत्तराखंड सरकार की ओर से तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। ये कमेटी मामले की जांच कर एक हफ्ते में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
ये जांच कमेटी इस बात का पता लगाएंगी कि बाबा रामदेव और बालकृष्ण युगलबंदी के साथ जिस पुत्रजीवक बीज नाम की दवा को बाजार में बेचते हैं, उस दवाई में कौन सी औषधी मिली है और दवाई के नाम का पुत्रजीवन होने से क्या संबंध है।
उत्तराखंड सरकार अब एक हफ्ते में केंद्र सरकार को बताएगी कि बाबा की बूटी का रहस्य क्या है। दरअसल बाबा रामदेव पर आरोप लगाया गया है कि वो बेटा पैदा करने के नाम पर दवा बेचते हैं और हरियाणा में देश के प्रधानमंत्री बेटी-पढ़ाओ, बेटी-बचाओ अभियान की शुरुआत करते हैं। ये भ्रम नहीं तो और क्या है।












Click it and Unblock the Notifications