उत्तराखंड: बस खाई में गिरने से 8 की मौत, 20 घायल
देहरादून। उत्तराखंड में बस खाई में गिरने से 8 की मौत हो गई और 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बस ट्यूनी इलाके में खाई में गिर गई।

बताया गया कि 200 फीट गहरी खाई में गिरने के बाद 6 लोगों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई वहीं 2 अन्य की मौत ट्यूनी के अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई।
चकराता पुलिस स्टेशन इंचार्ज के अरविंद कुमार के अनुसार 20 अन्य यात्री जो घायल हैं उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्राइवेट बस ट्यूनी से विकासनगर के रास्ते पर थी। इस घटना पर राज्य के मुख्यमंत्री हरीश रावत और राज्यपा केके पॉल ने संवेदना व्यक्त की है।












Click it and Unblock the Notifications