दून की सर्दी में गर्मी का अहसास कराएगी मोदी की हाईटेक रैली

narendra modi
देहरादून। भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी की 15 दिसंबर को उत्तराकंड की राजधानी देहरादून में विशाल रैली को संबोधित करने वाले है। मोदी की इस विशाल रैली को लेकर पार्टी अभी से तैयारियों में जुट गई है। देहरादून में मोदी की शंखनाद रैली हाईटेक होगी।

मोदी की रैली में सुरक्षा को देखते हुए हाईटेक इंतजाम किए जा रहे है। सभा स्थल के आसपास लाउडस्पीकर लगाए जाने के अलावा शहर के 5 बड़े चौराहों पर एलईडी टीवी के माध्यम से सीधे प्रसारण की व्यवस्था भी की जाएगी। पार्टी के प्रदेश महामंत्री के मुताबिक मोदी की इस रैली में भारी भीड़ जुटने वाली है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता कांग्रेस के भ्रष्टाचार, महंगाई और कुशासन से त्रस्त है, ऐसे में जनता के बड़ी संख्या में भाजपा को समर्थन देने और मोदी को सुनने के लिए आएगी।

मोदी की रैली के मद्देनजर रैली स्थल परेड ग्राउंड के साथ ही उसके आसपास के सभी चौराहों पर भी लाउडस्पीकर लगाए जाएंगे। रैली में ज्यादा से ज्यादा लोग आ सके इसलिए सभा स्थल पर कुर्सियों के स्थान पर कालीन बिछाया जाएगा। रैली में सामिल होने के लिए दूरस्थ पर्वतीय जिलों से आने वाले लोगों के रात्रि विश्राम की भी तैयारी कर ली गई है और इसके लिए स्थानीय धर्मशालाएं और निजी विद्यालय आरक्षित कर लिए गए हैं। प्रदेश बाजपा ने मोदी की रैली के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए होर्डिंग लगाने शुरु कर दिए है। आसपास के क्षेत्रों में मोटरसाइकल रैली तथा सघन आबादी वाले स्थानों पर पदयात्राएं निकाली जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+