बीजेपी सरकार आने पर लोगों को मिलेगी अच्छी शराब: कोश्यारी
देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में नैनीताल से भाजपा के सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने शराब को लेकर विवादास्पद बयान दे दिया हैं। चूंकि उत्तराखंड में शराब के संवेदनशील मुद्दा है इसलिए यहां कोश्यारी केबयान की निंदा की जा रही हैं।

अजीबों-गरीब बयान देते हुए कोश्यारी ने कहा कि फिलहाल उत्तराखंड में बुरी सरकार है इसलिए यहां के लोगों को बुरी शराब मिल रही है, लेकिन मैं वादा करता हूं कि जल्दी ही हमारी अच्छी सरकार आएगी और आपके लिए भाजपा की सरकार अच्छी शराब की भी व्यवस्था करेगी।
कालाढ़ूगी विधानसभा क्षेत्र में अपने लिए आयोजित एक सम्मान समारोह में हिस्सा लेने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कोश्यारी ने ये बयान दिया। जिसके बाद से उनके इस बयान की आलोचना हो रही है। गौरतलब है कि उत्तराखंड में शराब को लेकर कई बार बड़े आंदोलन हुए हैं। शराब के विरोध में आयोजित इन आंदोलनों में महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया हैं। ऐसे में सांसद के इस बयान पर निंदा होना स्वाभाविक है।












Click it and Unblock the Notifications