उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा, नदी में गिरी बस, 5 की मौत
देहरादून। उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा हो गया है। सड़क हादसे में तेज रफ्तार जीप खाई में जा गिरी। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग बुरी तरह से घायल हो गए।

हादसा टिहरी जिले में हुआ। जानकारी के मुताबिक बारातियों से भरी जीप चमियाला से घनसाली जा रही थी। लेकिन अचानक से चामियाला में गैस एजेंसी के पास संतुलन बिगड़ जाने से जीप 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
इतना ही नहीं खाई से जीप तेज बहाव वाली नदी में जा पहुंची। हादसे में 5 लोगोें की मौत हो गई, जबकि 12 लोगों घायल हो गए। वहीं कई लोगों के नदी में बहने की आशंका जताई जा रही है। घायलों को एक नजदीकी अस्पताल में भेजा गया है।
घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों का आकंड़ा अभी और भी बढ़ सकता हैं। लोगों की तलाश नदी में की जा रही है। फिलहाल राहत बचाव कार्य जारी है।












Click it and Unblock the Notifications