इंडोनेशिया में आया 6.5 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी
जकार्ताः इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में शुक्रवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए। भूकंप के झटकों ने इमारतों को हिला कर रखा दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभी तक सिर्फ एक आदमी के मरने की पुष्टि हुई है। वहीं कई लोग इस भूंकप में घायल हो गए हैं। भूंकप के खबर के बाद कई इलाकों में जाम लग गया। सभी लोग अपने घरों से बाहर आ गए।

बांडुंग शहर था भूकंप का केंद्र
भूकंप का केंद्र बांडुंग शहर से सिर्फ 63 मील की दूरी पर था। इस जगह पर करीब दो लाख लोगों के घर है। इस जगह को पर्यटकों के लिए काफी लोकप्रिय माना जाता है। इंडोनेशिया के कई इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है।

20 सेकंड तक महसूस किए गए भूकंप के झटके
बताया जा रहा है कि इंडोनेशिया की राजधानी जर्काता में करीब 20 सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। तटीय इलाकों से दूर जाने के लिए सड़कों पर भारी ट्रैफिक देखा गया। राजधानी जर्काता के अलावा आस-पास कई शहरों में भी अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।

महसूस किए गए भूकंप के झटके
इंडोनेशियाई की आपदा निवारण एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पूरो नुग्रोहो ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'पश्चिमी जावा के कुछ हिस्सों में इमारतों को नुकसान पहुंचा है। जकार्ता में करीब 20 सेकंड और पश्चिमी और मध्य जावा के शहरों और गांवों में मजबूत झटके महसूस किए गए।'
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications