दिवाली के अगले दिन प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दी राहत भरी खबर
नई दिल्लीः दिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर वालों के लिए अच्छी खबर आई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी किए गए आंकडे के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स 319 मापा गया था। वहीं पिछले साल ये 431 था। दिवाली से पहले सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में पटाखों पर बैन लगा दिया था। उम्मीद जताई जा रही थी कोर्ट के इस फैसले के बाद दिल्ली में प्रदूषण की मात्रा कम होगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। हालांकि दिल्ली-एनसीआर में साल 2016 के मुकाबले प्रदूषण काफी कम रहा।

बता दें, अगर एक्यूआई लेवल 0-50 होता है तो उस हवा को अच्छा माना जाता है। वहीं 51-100 को संतुष्ठ माना जाता है लेकिन 101-200 के ऊपर खतरनाक माना जाता है। 101-200 को मध्यम, 201-300 खराब, 301-400 बेहद खराब और 401 और इससे ज्यादा के लेवल को खतरनाक माना जाता है। इस साल दिल्ली-एनसीआर में ये स्तर 319 था जो काफी खतरनाक होता है।
जारी किए गए तथ्यों के मुताबिक इस बार दिवाली के मौके पर ये गिरावट तो दर्ज की गए लेकिन ये सांस लेने के लिए पर्याप्त नहीं थी। शरीर के लिए इसे काफी हानिकारक माना जाता है। डॉक्टरों के मुताबिक इससे कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है।
एनवायर्मेंट पॉल्यूशन बोर्ड के मुताबिक बुधवार को दिल्ली की हवा में प्रति घन मीटर 200 माइक्रोग्राम PM2.5 प्रदूषक तत्व दर्ज किये गये। यह विश्व स्वास्थ्य संगठन की सेफ लिमिट से 8 गुना ज्यादा है। 25 माइक्रोग्राम को सेफ लिमिट माना जाता है।
यह भी पढ़ें- चिदंबरम का तंज- मोदी सारी घोषणाएं कर लेंगे तब होगा गुजरात चुनाव के तारीखों का ऐलान












Click it and Unblock the Notifications