इस राज्य में ड्रोन से पहुंचाई जाएगी कोरोना वैक्सीन, DGCA ने दी इजाजत

हैदराबाद, 30 अप्रैल। 1 मई से देश में कोरोना वैक्सीन का तीसरा टीकाकरण अभियान शुरू होने जा रहा है, जिसमें 18 वर्ष से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन होना है। ऐसे में बहुत सारे राज्यों ने वैक्सीन की कमी की बात कही है, जिसके कारण कल से कई राज्य ऐसे हैं, जहां टीकाकरण नहीं होगा तो वहीं तेलंगाना में वैक्सीन की कमी को अब ड्रोन पूरा करेगा। शुक्रवार को नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इसकी इजाजत दे दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डीजीसीए ने राज्य को ये अनुमति मानव रहित विमान प्रणाली (यूएएस) नियम, 2021 के तहत दी है।

इस राज्य में ड्रोन से पहुंचाई जाएगी कोरोना वैक्सीन...

पूरा देश कोरोना से जंग लड़ रहा है, तेलंगाना भी इससे अछूता नहीं है। बीते 24 घंटों में यहां कोरोना के 7,646 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 4.35 लाख से ज्यादा हो गई है। तो वहीं 54 लोगों ने कोरोना से दम तोड़ा है, जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या 2,261 हो गई है। कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज वृहद हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) से आए हैं।

इस राज्य में ड्रोन से पहुंचाई जाएगी कोरोना वैक्सीन...

बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 3,86,452 नए केस

तमाम कोशिशों के बावजूद देश में कोरोना के मरीज बढ़ते ही जा रहे हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 3,86,452 नए केस सामने आए हैं, नए केसों के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 1,87,62,976 हो गई है तो वहीं 24 घंटे के अंदर कोरोना से 3498 लोगों ने दम तोड़ा है, जिसके बाद मौत का आंकड़ा 2,08,330 पहुंच गया है, भारत में अब एक्टिव केस 31,70,228 हैं, जबकि 2,97,540 लोग ठीक होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं, तो वहीं देश में अब तक 15,22,45,179 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+