कर्नाटक में 900 के पार पहुंचा कोरोना मरीजों का आंकड़ा, अकेले बेंगलुरु में 628 केस, CM ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग

बेंगलुरु। देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस ने रफ्तार पकड़ी है। लोगों की लापरवाही के चलते कोरोना के मरीजों में एकदम से इजाफा हुआ है। महाराष्ट्र, पंजाब के बाद अब कर्नाटक में भी कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ी है जिसके चलते प्रशासन की पेशानी पर बल पड़ गया है। कर्नाटक में कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज बेंगलुरु से हैं। कर्नाटक में रविवार को कुल 934 नए कोरोना केस रिकॉर्ड किए गए, जिनमें से मात्र 628 केस अकेले राजधानी से आए हैं, हालांकि कल तक 371 लोग कोरोना से ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज भी हुए हैं। शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 8364 है।

 बेंगलुरु में 628 कोरोना के केस, CM ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग

Recommended Video

      Coronavirus India Update: 24 घंटे में Covid 19 के 26,291 नए केस, 118 की मौत | वनइंडिया हिंदी

      कर्नाटक में स्थिति बिगड़ती देखकर सीएम मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने इमरजेंसी बैठक बुलाई है। मालूम हो कि ये मीटिंग आज शाम 5 बजे विधानसभा में होगी, जिसमें अधिकारियों के अलावा स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी होंगे। मालूम हो कि 22 जनवरी के बाद 14 मार्च को ऐसा हुआ है, जब कर्नाटक में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 900 के पार पहुंच गया है। हालात को देखकर एक्सपर्ट्स वायरस की दूसरी लहर का अनुमान लगा रहे हैं ,हालांकि अभी उन्होंने कहा कि ये अंदेशा है, स्पष्ट रूप से अभी कहना कुछ सही नहीं होग।

      देश में कोरोना की स्थिति

      रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के हिसाब से पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 25,320 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 1,13,59,048 हो गई है। तो वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना से 161 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद मरने वालों का आंकड़ा 1,58,607 पहुंच गया है।

       बेंगलुरु में 628 कोरोना के केस, CM ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग

      महाराष्ट्र में एक बार फिर से कोरोना से स्थिति बिगड़ी है, बीते 24 घंटों में कोरोनोवायरस के 16,620 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कल तक 16 हजार से ज्यादा कोरोना के नए केस सामने आए, जबकि 50 लोगों की मौत हुई है। वहीं मुंबई में रविवार को 1962 नए कोरोना केस सामने आए, जबकि 7 लोगों की मौत हुई है। उधर कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लातूर जिले में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है तो वहीं नागपुर, अमरावती , पुणे, परभणी और औरंगाबाद में लॉकडाउन लगाया गया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+