चीन के शंघाई में लॉकडाउन के दौर में पहली मौत

बीजिंग, 18 अप्रैल। चीन का कहना है कि पिछले महीने शंघाई में लागू किए गए कोविड लॉकडाउन के दौरान तीन लोगों की मौत हुई है. हालांकि यहां हर दिन हजारों लोग कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित हो रहे हैं.
अधिकारियों ने बताया है कि इन तीनों लोंगों की उम्र 89 से 91 साल के बीच थी. और तीनों पहले से ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं झेल रहे थे. इससे पहले चीन में कोविड-19 की वजह से आखिरी मौत 19 मार्च को उत्तर-पूर्वी जिलिन प्रांत में दर्ज की गई थी. वो तकरीबन एक साल से ज्यादा के वक्त में पहली मौत थी.
चीन जीरो कोविड नीति के तहत सख्त तालाबंदी पर जोर देता आया है. हर दिन बड़ी संख्या में लोगों के टेस्ट और लंबे समय के लिए लोगों को क्वारंटीन करके चीन ने अपने देश में बीमारी को बड़े पैमाने पर फैलने से रोका था. ये तब की बात है जब पूरी दुनिया कोरोना से कराह रही थी.
यह भी पढ़ेंः चीन सरकार को परेशान करता शंघाई का कोविड
हालांकि कुछ लोग देश में टीकाकरण के दावे पर अब उंगली उठा रहे हैं, खासतौर से देश में बुजुर्गों की बड़ी आबादी के बीच. अगर तुलना करके देखें तो हांगकांग में कोविड 19 के जनवरी में सिर उठाने के बाद अब तक 9 हजार लोगों की मौत दर्ज की गई है.

सोशल मीडिया पर डाली जा रही अपुष्ट खबरों में बहुत सी ऐसी मौतों का दावा किया जा रहा है, जो आधिकारिक रूप से दर्ज नहीं है. हालांकि ऐसी खबरों बाद में हटा ली गई हैं. जिन तीन लोगों की मौत दर्ज हुई उनके बारे में आधिकारिक बयान में कहा गया है, "अस्पताल जाने के बाद मामला गंभीर हुआ और उनकी हालत बिगड़ती चली गई." शहर के स्वास्थ्य आयुक्त ने रविवार को बताया कि 60 साल से ऊपर की उम्र वाले 62 फीसदी लोगों को टीके की दो खुराक दी गई है और 38 फीसदी लोग ऐसे हैं, जिन्हें तीन खुराक मिली हैं.
चीन के पूर्वी हिस्से में मौजूद कारोबारी शहर हंगाई में मार्च से ही सख्त तालाबंदी है. शहर के ढाई करोड़ से ज्यादा लोग अपने घरों में बंद हैं और हर दिन 25,000 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. वैश्विक स्तर पर यह बहुत ज्यादा नहीं लग रही लेकिन चीन में यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है.
यह भी पढ़ेंः चीन में नहीं रुक रहा कोविड, सामान की ग्लोबल सप्लाई प्रभावित
बहुत से लोग पाबंदियों से परेशान हैं. सोशल मीडिया पर खाने की कमी, क्वारंटीन की दुश्वारियों और अधिकारियों के बल प्रयोग की शिकायतों की भरमार है. चीन में बहुत कम ही विरोध प्रदर्शन दिखाई देता है लेकिन सरकार के उन्हें सेंसर कर डिलीट कर देने के बावजूद इन विरोधों के वीडियो दिख रहे हैं.

हालांकि अधिकारियों के रुख में कोई बदलाव नहीं है. वो इस बात पर आमादा हैं कि हर पॉजिटिव शख्स को क्वारंटीन करेंगे चाहे उसमें बीमारी के लक्षण दिखें या नहीं.
संक्रमित लोगों में सबसे ज्यादा ऐसे ही हैं जिनमें बीमारी की कोई लक्षण नहीं दिख रहा है. म्युनिसिपल स्वास्थ्य आयोग के मुताबिक सोमवार को दर्ज हुए 22,000 मामलों में 90 फीसदी ऐसे ही हैं.
चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का कहना है कि महामारी के खिलाफ उसका कड़ा रुख इस बात का सबूत है कि वह इंसान की जान को बाकी सब चीजों से ऊपर रखती है.
एनआर/आरएस (एएफपी)
Source: DW
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज में ईरान की दादागिरी खत्म? 'प्लान-B' तैयार, LPG-तेल की नहीं होगी किल्लत -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications