Twitter पर राहुल गांधी से इस मामले पर पिछड़ गए पीएम मोदी
राहुल गांधी साल 2015 में ट्विटर पर आए थे। करीब 12 महीने में उन्होंने केवल एक ही ट्वीट किया था। लेकिन साल 2017 में राहुल गांधी पीएम मोदी से लेकर अरविंद केजरीवाल से आगे निकल गए। राहुल गांधी के ट्वीट औसतन 2,784 बार रिट्वीट किए गए , पीएम मोदी के ट्वीट को 2,506 और केजरीवाल 1,722 ट्वीट रिट्वीट किए गए।
नई दिल्लीः पीएम मोदी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, लेकिन अब सोशल मीडिया की ताकत कांग्रेस पार्टी भी समझने लगी है। सोशल मीडिया की बढ़ती ताकत को देखते हुए कांग्रेस पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी अपनी सक्रियता बढ़ा ली है। एक रिपोर्ट के अनुसार राहुल गांधी ने हाल ही के समय में पीएम मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से ज्यादा ट्वीट किए।

दुनिया के राजनेताओं की बात की जाए तो पीएम मोदी को सबसे ज्यादा लोग फॉलो (35 मिलियन) करते हैं। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 12 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। एक आकंडे के अनुसार जुलाई से सिंतबर के बीच राहुल गांधी को करीब दस लाख लोगों ने फॉलो किया है।
राहुल गांधी साल 2015 में ट्विटर पर आए थे। करीब 12 महीने में उन्होंने केवल एक ही ट्वीट किया था। लेकिन साल 2017 में राहुल गांधी पीएम मोदी से लेकर अरविंद केजरीवाल से आगे निकल गए। राहुल गांधी के ट्वीट औसतन 2,784 बार रिट्वीट किए गए , पीएम मोदी के ट्वीट को 2,506 और केजरीवाल 1,722 ट्वीट रिट्वीट किए गए।
अक्टूबर के महीने में राहुल गांधी के एक ट्वीट को औसतन चार हजार बार रिट्वीट किए गए। वहीं पीएम मोदी राहुल गांधी इस मामले में राहुल गाँधी से पीछे हैं।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर अपनी रणनीति में काफी बदलाव किया है। जुलाई महीने में दिव्या स्पंदन को कांग्रेस पार्टी सोशल मीडिया प्रमुख बनाया गया। दिव्या स्पंदन कहती हैं, 'हमने ऐसे मुद्दों पर ट्वीट किए जो उस समय काफी गर्म रहें। इससे ऑनलाइन यूजर्स हमसे जुड़े।'












Click it and Unblock the Notifications