UP BOARD 2019: 10वीं और 12 वीं की परीक्षाओं की तिथि घोषित
इलाहाबाद। यूपी बोर्ड 2019 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं की तिथि घोषित हो गई है। अब ये परीक्षाएं 7 फरवरी से शुरू होंगी। इन परीक्षाओं को 16 दिनों के अंदर संपन्न करा लिया जाएगा। इसके लिए ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया गया है। इसके लिए यूपी बोर्ड मुख्यालय इलाहाबाद समेत सभी क्षेत्रीय कार्यालयों की ओर से संस्तुति रिपोर्ट भी शासन को दे दी गई है।

क्या होगा मुख्य बदलाव
जिला विद्यालय निरीक्षकों (डीआईओएस) के स्तर पर परीक्षा केन्द्रों के निरीक्षण 15 सितम्बर 2018 तक पूरा कर लिया जाए।
पारदर्शिता के लिये परीक्षा केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण/सत्यापन परिषद की वेबसाइट पर अनिवार्य रूप से अपलोड होगा।
जिला स्तर पर कंट्रोलरूप में मौजूद होंगे परीक्षा केन्द्र के सारे विवरण ।
हर केन्द्र जीपीएस से लिंक होगा।
केन्द्र निर्धारण में शिकायत दर्ज करने के लिए अलग से जारी होगा नया ईमेल आईडी।
परीक्षा केन्द्र के 200 मीटर के अंदर किसी तरह की अवांछनीय गतिविधि के लिए प्रबन्धक होंगे जिम्मेदार।
परीक्षा केंद्रों निर्धारण में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर डीआईओएस पर होगी कार्रवा।
परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी में वॉयस रिकार्डिंग की भी होगी व्यवस्था।
फर्जी परीक्षार्थियों की रोकथाम के लिये आधार से लिंक नामांकन।
लड़कियों के स्वकेंद्र परीक्षा केन्द्र का होगा निर्धारण, परन्तु दूसरे स्कूलों के होंगे कक्ष निरीक्षक ।
बीते वर्षों के डिबार स्कूलों की अवधि व मानक पूरे होने पर बनेंगे फिर से परीक्षा केन्द्र।












Click it and Unblock the Notifications