Chitrakoot News : 5 बच्चों की मां ने किया नाबालिग लड़के का यौन शोषण, अपहरण कर 7 महीने तक किया गलत काम

चित्रकूट जिले में एक महिला ने अप्रैल महीने में एक नाबालिग लड़के का अपहरण कर लिया था। इसके बाद महिला ने उसके साथ जबरदस्ती आए दिन रेप किया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 7 महीने बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

Woman exploited minor boy

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट से अजब गजब मामला सामने आया है। यहां एक 32 वर्षीय महिला के ऊपर नाबालिग लड़के के यौन शोषण का अपराध दर्ज किया गया है। महिला के ऊपर आरोप है कि वह नाबालिग लड़के का अपहरण कर उसका 7 महीने तक रेप किया है। परिजनों की शिकायत पर पहले पुलिस ने नाबालिग लड़के को बरामद किया। उसके बाद बीते दिन महिला को पकड़ कर उसे जेल भेज दिया है।

2022 अप्रैल में नाबालिग का किया अपहरण

2022 अप्रैल में नाबालिग का किया अपहरण

पीड़ित नाबालिग के अनुसार, 18 अप्रैल 2022 को मेरे पापा मम्मी गांव से बाहर शहर डाक्टर के यहां दवाई कराने गए हुए थे, घर पर मैं अकेला था। तभी पड़ोसी महिला आई और उसने बातचीत में ही मुझे कुछ दवाई खिला दी। जिसके बाद मैं बेसुध हो गया। महिला मुझे अपने साथ बस से प्रयागराज लेकर चली गई। वहां मैं कई दिनों तक उसके साथ एक रूम में रहा। वहां भी वह मुझे सुबह शाम दवाई बीमारी के नाम पर कुछ खाने को देती थी। रात दिन जब भी वह मौका पाती मेरे साथ गलत काम करती थी।

महिला रखती थी पति की तरह

महिला रखती थी पति की तरह

पीड़ित ने आगे बताया इन सबके बीच एक टाइल्स दुकान में काम करने लगा। वहां से जो पैसे मिलते थे उसे भी ले लेती थी। प्रयागराज में उसके साथ उसका एक चार- पांच साल का बच्चा और उसके बुजुर्ग पापा रहते थे। वह लोग भी मुझे ऐसे रखते जैसे मैं उनके ही घर का बच्चा था। मुझे अपने परिवार की याद ही नहीं आती थी। पति की ही तरह महिला भी रखती थी। वह रोज मेरा रेप करती थी।

नाबालिग के बोर में आती नहाने-धोने

नाबालिग के बोर में आती नहाने-धोने

नाबालिग के चाचा ने जानकारी दी कि गांव वालों को पता था कि उर्मिला का चलन पहले से ही नहीं ठीक था। उसकी शादी लगभग 8 वर्ष पहले हुई थी। नशेड़ी पति होने के कारण उसके घर में आए दिन विवाद होता रहता था। महिला के घर से कुछ दूरी पर हमारी बोरिंग थी। वह वहीं नहाने और कपड़ा धोने आया करती थी। वहीं उसने हमारे भतीजे को देखती थी। इस पर महिला मोहित हो गई थी। उसकी तभी से हमारे भतीजे पर नजर थी।

5 बच्चों की मां महिला

5 बच्चों की मां महिला


पीड़ित के चाचा ने आगे बताया - मौका पाकर भतीजे से बातचीत किया करती थी। लेकिन दोनों की उम्र में आधे का अंतर था। इसलिए किसी को शक नहीं होता था। इस दौरान उसने उसे बहला फुसला कर उसके साथ गलत काम भी किया। महिला पांच बच्चों की मां है। 3 बेटियां और 2 बेटे उसके हैं। पति उसका ध्यान नहीं रखता था। इसलिए उसने अपने पिता के साथ मिलकर हमारे भतीजे को अपहरण करने की साजिश रची। इसके बाद उसे अकेला पाकर अप्रैल में भगा ले गई।

पुलिस ने लगाया पास्को एक्ट

पुलिस ने लगाया पास्को एक्ट

महिला अपने पति से नाखुश थी। इसीलिए वह प्रयागराज और फिर अपने गांव में ले जाकर उसके साथ गलत काम किया। प्रयागराज में लगभग उसका रोज होता था। इसके बारे में महिला के पिता को भी पता था, लेकिन वह विरोध नहीं करता था।

नाबालिग के खुलासे के बाद पुलिस सक्रिय हुई और महिला के खिलाफ दर्ज मुकदमें में पास्को एक्ट की धारा बढ़ाई गई। उसकी सरगर्मी से खोज भी शुरू कर दी गई। 25 दिसंबर 2022 को आरोपी को पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया है।

Recommended Video

    अधेड़ महिला ने किया बच्चे का रेप, हालात देख कांप गए डॉक्टर...

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+