चित्रकूट जिला जेल में कैदियों की बीच चली कई राउंड गोलियां, मुकीम काला समेत तीन की मौत

चित्रकूट, मई 14: खबर उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिला जेल से है। यहां शुक्रवार की सुबह चित्रकूट जिला जेल जंग का मैदान बन गई। जेल में कैदियों के बीच जमकर गोलियां चली। इस संघर्ष में मेराजुद्दीन और मुकीम काला की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जेल के अंदर हुई मुठभेड़ में अंशुल दीक्षित को भी गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Recommended Video

      UP के Chitrakoot Jail में Firing, Mukhtar Ansari के करीबी समेत दो की हत्या | वनइंडिया हिंदी
      clash between two prisoners in Chitrakoot District Jail

      हालांकि, इलाज के दौरान अंशुल दीक्षित ने भी दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद जिला कारागार को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। वहीं, मौके पर डीएम-एसपी समेत भारी पुलिस बल पहुंच गया है। बता दें कि चित्रकूट जिला जेल में शुक्रवार (14 मई) की सुबह करीब 10 बजे कैदियों के बीच गोलियां चलने की यह घटना हुई है। जानकारी के मुताबिक, किसी बात को लेकर अंशुल दीक्षित और मुकीम काला के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद अंशुल दीक्षित ने फायरिंग कर मेराजुद्दीन और मुकीम काला की हत्या कर दी।

      मुकीम काला समेत तीन की मौत

      बता दें कि मुकीम काला पश्चिम उत्तर प्रदेश का बड़ा बदमाश था। वहीं, पुलिस ने जेल के अंदर हुई मुठभेड़ में अंशुल दीक्षित को मार गिराया है। अंशुल दीक्षित को हाल में सुल्तानपुर जेल से चित्रकूट जेल में शिफ्ट किया गया था। अंशुल भी पूर्वांचल के बड़े गैंगस्टर में शामिल है। तो वहीं, मारा गया बदमाश मुकीम काला सहारनपुर जेल से ट्रांसफर होकर आया था। जबकि मुख्तार का गुर्गा मेराजुद्दीन बनारस से लाया गया था।

      अंशुल ने पांच कैदियों को बनाया था बंधक

      चित्रकूट प्रशासन की मानें तो अंशुल दीक्षित ने मुकीम काला और मेराजुद्दीन को मारने के बाद पांच कैदियों को बंधक बना लिया था। इस दौरान जेल प्रशासन ने अंशुल से कैदियों को छोड़ने के लिए कहा, लेकिन अंशुल नही माना। जिसके बाद अंशुल और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें अंशुल घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+