chitrkoot news : पति का वियोग नहीं सहन कर पाई पत्नी, 7 दिन बाद दे दी जान
ठंड लगने से पति की मौत हुई तो 7 दिन बाद पत्नी भी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। पांच बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है।

चित्रकूट के एक परिवार में कड़ाके की ठंड में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. ठंड लगने से पति की मौत हुई तो 7 दिन बाद पत्नी भी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। पांच बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है।
चित्रकूट शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत कपसेठी विकास नगर कॉलोनी के रहने वाला जागेश्वर राम घाट स्थित एक ढाबे पर बर्तन धोने की नौकरी करता था। बीते 26 दिसंबर को जब वह ढाबे से काम करने के बाद देर रात अपने घर पहुंचा तो उसे भीषण ठंड ने अपनी आगोश में ले लिया। अगली सुबह उसको उपचार के लिए ले जाते वक्त जिला हॉस्पिटल में मौत हो गई।
परिवार में टूटा दुखों का पहाड़
पीड़ित परिजन जागेश्वर के अंतिम संस्कार के बाद दुख में थे, तभी मौत के 7 दिन बाद उसकी पत्नी गौरा देवी ने पति की मौत के वियोग में जहार खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक जागेश्वर और उसकी पत्नी गौरा के 5 बच्चे हैं। जिनमें से 2 बच्चों की शादी हो चुकी है और अभी 2 बेटियां और एक बेटा अविवाहित हैं। माता-पिता की मौत से बच्चों में दुखों का पहाड़ टूट गया है।
प्रशासन ने दिया मदद का आश्वासन
उप जिलाधिकारी राजबहादुर ने जानकारी दी कि मृतक जागेश्वर की ठंड लगने से मौत होने की जानकारी प्रशासन को नहीं दी गई है न ही उसका पीएम कराया गया, जिससे ठंड लगने की पुष्टि नहीं हो सकी। आज उसकी पत्नी की भी सुसाइड करने की जानकारी मिल रही है। घटना की जांच की जा रही है। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए जो भी संभव सरकारी मदद की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications