चित्रकूट: भागकर शादी करने से गर्लफ्रेंड ने किया इनकार, गिफ्ट देने के बहाने बॉयफ्रेंड ने बुलाया और...
चित्रकूट, 04 मार्च: 7 फरवरी को घर से गायब हुई युवती का सिर कटा शव एक मार्च को हटवा-ददरी माइनर मार्ग में अधबने मकान में पड़ा मिला था। इस घटना का चित्रकूट पुलिस ने हैरान कर देना वाला खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि युवती की हत्या किसी और न नहीं, बल्कि उसके प्रेमी ने अपने चचेरे भाइयों के साथ मिलकर की थी। पूछताछ में प्रेमी विष्णु ने बताया कि उसने (मृतक प्रेमिका) ने उसके साथ घर से भागकर शादी करने से साफ मना कर दिया। जिसके बाद उसमें अपने भाइयों के साथ मिलकर प्रेमिका का सिर काटकर हत्या कर दी और शव को छुपा दिया। इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने प्रेमी और उसके दोनों चचेरे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।

पिछले एक साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग
एसपी सिटी धवल जायसवाल ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि 01 मार्च को थाना मऊ क्षेत्र के हटवा-ददरी माइनर मार्ग में अधबने मकान में एक युवती का शव पड़ा हुआ मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था औऱ मुकदमा पंजीकृत करके मामले की जांच में जुट गई। एसपी सिटी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई थी, कि जो इसका प्रेमी विष्णु था उससे इसकी विवाह की स्थितियां थी और पुलिस ने इसी एंगल पर जांच शुरू की। पुलिस ने प्रेमी विष्णु को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि पिछले एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसकी भनक उनके परिजनों को लग गई थी।

प्रेमिका ने भागकर शादी करने से कर दिया था इनकार
इस पर प्रेमी विष्णु के घर वालों ने उसको अपने रिश्तेदारों के घर बांदा जिले के बबेरू भेज दिया था और वहीं, मृतक किशोरी सपना के परिजनों ने मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में उसकी शादी 16 फरवरी की शादी तय कर दी थी। विष्णु ने पुलिस को बताया कि जैसे ही उसे अपनी प्रेमिका की शादी तय होने की भनक लगी तो वो 7 फरवरी को गांव आ गया और अपनी प्रेमिका को गिफ्ट देने के बहाने एक निर्माणाधीन मकान पर बुलाया। यहां विष्णु अपनी प्रेमिका पर भाग कर शादी करने का दबाव बनाने लगा, जिस पर प्रेमिका ने भाग कर शादी करने से साफ मना कर दिया।
प्रेमी ने सिर काटकर कर दी हत्या
इसके बाद प्रेमी विष्णु ने अपने दो चचेरे भाइयों सूरज और कौशल के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को छुपा दिया। आरोपियों ने पहले लड़की का गला दबाया फिर उसके सिर को कुल्हाड़ी से काटकर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद आरोपी प्रेमी ने किशोरी के फोन और अपने फोन को वहीं गेहूं के खेत में छुपा दिया और फिर अपने रिश्तेदारी में चला गया था। एसपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि आपोपी प्रेमी की निशानदेही पर गेहूं के खेत से दोनों मोबाइल को भी बरामद कर लिया गया है और तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

16 फरवरी को होनी थी शादी
किशोरी के पिता ने बताया कि इकलौती बेटी की शादी 16 फरवरी को होने वाली थी, लेकिन सात फरवरी को वह घर से लापता हो गई थी। उन्होंने मऊ थाने में आठ फरवरी को गांव के विष्णु धुरिया व अजय कुमार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। उन्होंने बताया कि विष्णु प्रेमजाल में फंसाकर बेटी को पहले भी भगाकर ले गया था। पहले भी कई बार दोनों को साथ पकड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications