Chhindwara News: बीएचएमएस डॉक्टर दंपति पर युवक ने की फायरिंग, दोनों छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती
Chhindwara News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा तहसील में एक युवक के सिर खून सवार को हो गया और डॉक्टर दंपति पर उसने दनादन गोलियां दाग दी। फायरिंग की तेज आवाज सुनकर जब आस-पड़ोस के लोग बाहर निकले तो उन्हें वारदात का पता चला। खसरा रोड क्षेत्र में हुई इस घटना से सनसनी मच गई।
लोगों ने फ़ौरन घटना की सूचना पुलिस को दी और खून से लतपथ डॉक्टर पति-पत्नी को इलाज के छिंदवाड़ा जिला अस्पताल ले जाया गया। बेख़ौफ़ ढंग से दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ हैं। अभी तक फायरिंग के पीछे की सही वजह का पता नहीं लग सका हैं।

अमरवाड़ा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हमला करने के बाद आरोपी युवक ने आत्महत्या का प्रयास भी किया। जिसे हिरासत में ले लिया गया हैं। घायलों में महेश डेहरिया बीएचएमएस डॉक्टर और उनकी पत्नी वंदना डेहरिया शामिल हैं। आरोपी की पहचान सोनू मालवीय के रूप में हुई हैं। फिलहाल पूछताछ में वह गोल-मोल जबाव दे रहा हैं।












Click it and Unblock the Notifications