Chhindwara में बीजेपी नेत्री पूनम महाजन ने किसके बेटे तो कहा 'तोता’? वो इतिहास-भूगोल दोनों से अनजान
Chhindwara: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी हर हाल में छिंदवाड़ा की सभी सातों सीटें हथियाना चाहती हैं। पार्टी के बड़े प्रोग्राम में अब महिला नेत्रियों की एंट्री शुरू हो गई हैं। दिग्गज नेत्री पूनम महाजन पहुँची तो उन्होंने पूर्व सीएम कमलनाथ पर जमकर बरसी।
सिवनी जिले से छिंदवाड़ा में जन आशीर्वाद यात्रा के एंट्री होते ही कई जगहों पर पूनम ने रथ सभा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा में एक राजा है, जिसकी जान उसके तोता में अटकी हैं। इशारों में चुभता हुआ यह तीखा कटाक्ष पूनम ने कमलनाथ पर किया।
'राजा' यानि कमलनाथ और तोता यानि उनके बेटे नकुल नाथ को संज्ञा दी। पूनम ने कहा कि उनकी राजनीति इसी के इर्द-गिर्द सिमटकर रह गई हैं। पूनम महाजन ने सांसद नकुलनाथ की लोकसभा में उपस्थित को लेकर भी बड़ा सवाल उछाल दिया दरअसल उन्होंने कहा कि उनसे किसी ने पूछा था कि कागज में दिख रहा है कि 78% उन्होंने अटेंडेंस दिलवाई, मुझे पता नहीं कौन सी अटेंडेंस थी वी उसकी भी जांच होनी चाहिए।

अच्छा राजा जनकल्याण के लिए काम करता है और खुद को राजा मानने वाले कमलनाथ अपने पुत्र कल्याण में जुटे हैं उन्हें जनता की भलाई से कोई सरोकार नहीं है नकुलनाथ ऐसे सांसद हैं जिन्हे हमने कभी संसद भवन में नही देखा ये क्या जनता का भला करेंगे। महाजन ने कांग्रेस और कमलनाथ पर तीखा प्रहार किया उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा की जनता इतिहास लिखेगी इस बार सात विधानसभा के साथ सांसद भी भाजपा का बनेगा भाजपा का संकल्प लोककल्याण का है हम विकासरूपी लक्ष्मी को घर घर पहुंचा रहे हैं जनता के आशीर्वाद से ये क्रम जारी रहेगा।
पूनम महाजन ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश के चरित्र को बदल दिया है। आने वाले समय में देश और भी तरक्की करेगा। आप जो लोग इस कार्यक्रम में मौजूद हैं, वह आने वाले समय में छिंदवाड़ा की सातों सीट जीत आएंगे और हम छिंदवाड़ा के राजा को हराकर सातों सीट जीतेंगे।












Click it and Unblock the Notifications