कौन हैं DIG सचिन अतुलकर, मिलने पहुंची महिला पर FIR दर्ज, जानें पूरा मामला
DIG sachin atulkar: छिंदवाड़ा रेंज के डीआईजी सचिन अतुलकर अपनी फिटनेस और बेहतर पुलिसिंग के लिए जाने जाते हैं। पिछले दिनों एक महिला के कारण डीआईजी फिर से सुर्खियों में आ गए हैं।
यह महिला बार-बार उनसे मिलने का प्रयास कर रही थी और जब उसे परमिशन नहीं मिली, तो उसने डीआईजी कार्यालय में हंगामा मचा दिया। इसके बाद पुलिस ने उस महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी मुताबिक महिला पिछले कई दिनों से डीआईजी ऑफिस के आसपास देखी जा रही थी। सोमवार को उसने डीआईजी अतुलकर से मिलने का प्रयास करते हुए, बिना अपॉइंटमेंट के ऑफिस में प्रवेश करने की कोशिश की। डीआईजी कार्यालय में तैनात आरक्षक राहुल सिंह ने महिला पर अभद्र व्यवहार, अपशब्दों का उपयोग, धक्का-मुक्की और हंगामा करने का आरोप लगाया। इस मामले के बाद, महिला के खिलाफ थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कर ली गई है। महिला नागपुर की रहने वाली बताई जा रही है।
टीआई उमेश गोल्हानी ने आरोपी महिला पर धारा 353, 504, 506 और आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
महिला पर जिन धाराओं के के तहत केस दर्ज हुआ है। उसमें कुछ धारा आईटी एक्ट से भी जुड़ी हुई हैं। बताया जा रहा है कि महिला द्वारा कई बार डीआईजी सचिन अतुलकर के नंबर पर मैसेज किया जा चुके हैं।
छिंदवाड़ा डीआईजी सचिन अतुलकर के नाम पर पिछले दिनों एक फ्रॉड का मामला भी सामने आ चुका है। जिसमें एक शख्स ने खुद को डीआईजी बताते हुए फर्जी प्रोफाइल बनाकर महिलाओं से ठगी की थी। अब एक बार फिर डीआईजी से मिलने के लिए एक महिला उनके ऑफिस में पहुंच गई। इसके बाद यह मामला सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। यह घटना डीआईजी कार्यालय में सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा करती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कौन है डीआईजी सचिन अतुलकर?
डीआईजी सचिन अतुलकर का जन्म 8 अगस्त 1984 को हुआ था। इस समय उनकी उम्र 40 साल है। सचिन अतुलकर साल 2007 में मात्र 23 साल की उम्र में आईपीएस अधिकारी बन गए थे। उनके नाम पर सबसे कम उम्र में आईपीएस अधिकारी बनने का रिकॉर्ड दर्ज है। वह अपनी फिटनेस और वर्कआउट रूटीन के लिए मशहूर हैं।
आईपीएस सचिन अतुलकर के नाम पर कई रिकॉर्ड दर्ज हो चुके हैं। वह सबसे कम उम्र में डीआईजी बने थे। उन्हें सबसे हैंडसम पुलिस ऑफिसर कहा जाता है। वह पुलिस महकमे का जाना-माना नाम हैं। डीआईजी सचिन अतुलकर ने साल 2006 में यूपीएससी परीक्षा में 258वीं रैंक हासिल की थी सिविल सर्विस परीक्षा देने से पहले उन्होंने बीकॉम की डिग्री हासिल की थी।












Click it and Unblock the Notifications