Chhindwara News: अजब-गजब मन्नत... नकुलनाथ हारे तो संसद विवेक साहू की पत्नी ने कराया मुंडन, जानें क्या है मामला

Chhindwara News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार नकुलनाथ की हार पर बीजेपी सांसद बंटी विवेक साहू की पत्नी को मुंडन कराना पड़ा है। जिनके फोटो सोशल मीडिया में वायरल होरहे हैं।

शालिनी ने विवेक बंटी साहू की जीत की मन्नत पूरी होने पर मुंडन करवाकर अपनी प्रतिज्ञा पूरी की है। मुंडन कराने के बाद बेटे कृष्णा के साथ शालिनी साहू नजर आईं हैं।

Vivek Sahu s wife got her head shaved

विवेक बंटी साहू की जीत के लिए उनकी पत्नी शालिनी साहू ने मन्नत मांगी थी कि अगर उनके पति नकुलनाथ को चुनाव हराकर छिंदवाड़ा के सांसद बन जाएंगे तो वह बालाजीपुरम में जाकर अपना मुंडन कराएंगी। प्रतिज्ञा के मुताबिक सांसद बंटी विवेक साहू की पत्नी बालाजीपुरम पहुंचीं और उन्होंने अपना मुंडन कराया है।

बंटी विवेक साहू के चुनाव जीतने के लिए पत्नी शालिनी साहू ने लोकसभा चुनाव के दौरान पूरी छिंदवाड़ा लोकसभा में घूम-घूम कर महिलाओं के साथ भाजपा का प्रचार किया था। इसके साथ ही लगातार वे भगवान से मन्नतें भी कर रही थीं। इतना ही नहीं बंटी विवेक साहू की सास यानी शालिनी साहू की मां ने भी अपने दामाद के लिए मन्नत मांग रखी थी कि अगर उनके दामाद चुनाव जीत जाएंगे तो वह हनुमान मंदिर तक दंडवत यात्रा करेंगी। चुनाव परिणाम आने के बाद तुरंत उनकी सास जमीन पर लुढ़कते हुए हनुमान मंदिर तक पहुंचीं थीं।

छिंदवाड़ा लोकसभा से 9 बार सांसद रहने के बाद 2019 के चुनाव में जब कमलनाथ प्रदेश के सीएम बने थे। अपने बेटे नकुलनाथ को छिंदवाड़ा से लोकसभा का चुनाव लड़ाया था और नकुलनाथ चुनाव जीत गए थे।

छिंदवाड़ा लोकसभा सीट भारतीय जनता पार्टी के लिए हमेशा चुनौती साबित होती रही लेकिन बंटी विवेक साहू ने 2024 के चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को एक लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया और फिर उनकी पत्नी ने मन्नत के अनुसार अपना मुंडन कराया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+