Satpura Tiger Reserve: छिंदवाड़ा तामिया नए गेट का नाम बदलने कमलनाथ की चिट्ठी, बीजेपी बोली बंगले का नाम है क्या

एमपी में बाघ का दीदार कराने टूरिस्ट की सहूलियत के लिए छिंदवाड़ा जिले तामिया की ओर सतपुड़ा टाइगर रिजर्व का एक नया गेट बनाया हैं। यहां से भी सैलानियों की एंट्री शुरू हो गई है। लेकिन गेट के नाम को लेकर पूर्व सीएम कमलनाथ को आपत्ति है। उन्होंने इस सिलसिले में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के गेट का नाम बदलने के लिए कमलनाथ ने अपर सचिव जेएन कंसोटिया को लिखा पत्र लिखा है। वहीं बीजेपी इस चिठ्ठी पर चुटकियां ले रही है। पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष विनोद गोंटिया बोले कि कमलनाथ को ऐसी तकलीफ हो रही, जैसे उनके बंगले का नाम हो।

chhindwara

बाघ और अन्य वन्यप्राणियों के लिए मशहूर मध्य प्रदेश के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के पर्यटन को बढ़ावा देने एक नया गेट बनाया गया है। अभी नर्मदापुरम संभाग में ही दो गेट से यहां दाखिल हुआ जाता था। लेकिन छिंदवाड़ा जिले के तामिया सीताडोंगरी की तरफ से भी नए गेट से प्रवेश लिया जा सकता है। एक नवम्बर से यहां से एंट्री शुरू कर दी गई है। इस गेट पर जो नाम प्रदर्शित किया जा रहा है, उसमें छिंदवाड़ा के बजाय नर्मदापुरम है। जिस पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने आपत्ति जताई है। इस बारे में उन्होंने अपर सचिव जेएन कंसोटिया को लिखा पत्र लिखा है। उनका कहना है कि गेट में ऐसा नाम दिया जाए, जिससे छिंदवाड़ा जिले को भी पहचान मिले। नर्मदापुरम लिखा होने से पर्यटक भ्रमित होंगे।

chhindwara

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के नए गेट के नाम को लेकर बीजेपी कमलनाथ पर तंज कस रही है। मप्र पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष विनोद गोंटिया ने कहा कि नर्मदापुरम जीवनदायिनी मां नर्मदा से जुड़ा नाम हैं। नया गेट बनने के पहले टाइगर रिजर्व की पहचान नर्मदापुरम संभाग से ही है। गोंटिया बोले कि कमलनाथ को ऐसे तकलीफ हो रही है कि जैसे उनके शिकारपुर बंगले का नाम बदल दिया हो। पर्यटक जब यहां पहुंचेगे तो वह नाम को लेकर कहीं भी भ्रमित नहीं होंगे।

chhindwara mp
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+