कमलनाथ को भ्रम है कि धन और बल से चुनाव जीता जाता, छिंदवाड़ा की सातों सीटें भाजपा के नाम होंगी: प्रहलाद पटेल

Madhya Pradesh Election 2023: कमलनाथ को भ्रम है कि धन और बल से चुनाव जीता जाता है। चुनाव केवल जनता के वोट और विश्वास से जीता जाता है। कांग्रेस के पास तीन सबसे प्रमुख अवगुण हैं, भय, भ्रम और लालच। इसके अलावा कांग्रेस में और कुछ भी नहीं है। ये बात केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने छिंदवाड़ा जिले की चौरई विधानसभा के ग्राम खमारपानी में भाजपा प्रत्याशी लखन वर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

पटेल ने कहा कि पिछले 43 सालों से कमलनाथ बिना कुछ किए हुये जनता को गुमराह कर रहे और अब चाहते हैं कि उनका बेटा भी राजनीति में स्थापित हो जाए। सोचने वाली बात है कि क्या छिंदवाड़ा में कमलनाथ के अलावा कोई और नेता नहीं है, जो जनता का प्रतिनिधित्व कर सके। हमें अपने अभिमान और स्वाभिमान को जगाना होगा,ये सही समय है। भाजपा और कमल, ये दोनों ही भारत के भविष्य के निर्माता हैं।

Prahlad Patel Kamal Nath is confused, all seven seats of Chhindwara will be in the name of BJP

भाजपा की पहचान जनहित

पटेल ने कहा कि यहां से भी मैंने लोकसभा चुनाव लड़ा है। यहां पैसे और शराब की राजनीति होती है। बालाघाट से भी चुनाव लड़ा है, वहां नक्सलवाद की चुनौती थी। मैंने देखा कि लोकतंत्र में जनता फैसला ही अंतिम सत्य होता है। हारने के बाद भी मैंने बालाघाट को नहीं छोड़ा। भाजपा कभी कांग्रेस जैसी नहीं हो सकती। यहां पैसे का झगड़ा नहीं है, यहां वोट की ताकत दिखाई देनी चाहिए। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता उम्मीदवार है। भाजपा की पहचान जनहित औऱ कार्यों को बताने के लिए लंबी फेहरिस्त है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का सूत्र गरीब कल्याण, महिला स्वाभिमान रहा है। गरीब कल्याण अन्न योजना को दिसंबर में तीन साल पूरे होने वाले हैं। PM मोदी ने अब ऐलान कर दिया है कि आने वाले पांच सालों तक 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन योजना का लाभ मिलेगा। श्री पटेल ने कहा कि आयुष्मान कार्ड वोट का लालच है या वास्तव में जनकल्याण है,ये आपको तय करना है। मुफ्त अनाज भीख नहीं है। ये गारंटी है कि परिस्थितियां कुछ भी हों, आपका चूल्हा नहीं बुझेगा।

भाजपा बेटियों को आगे बढ़ाती है

पटेल ने कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने गांव-गांव शौचालय निर्माण कराया। देश की आजादी के बाद किसी ने इसकी फिक्र नहीं की। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला गैस कनेक्शन देकर भाजपा ने मातृशक्ति के आंसू पोंछने का काम किया। हर परिवार को पीने का पानी पाइप लाइन से देने का संकल्प लिया। ये भी मातृशक्ति के लिए वरदान साबित हो रहा है। भाजपा की योजनाओं में जनहित सर्वोपरि है।

Prahlad Patel Kamal Nath is confused, all seven seats of Chhindwara will be in the name of BJP

कमलनाथ, नकुलनाथ घर से नहीं निकलते

पटेल ने कहा कि छिंदवाड़ा की सातों सीटों पर कमल खिलेगा। जिस आदमी से चलते नहीं बनता, वो आपका सांसद रहा है। 2003 में दिग्विजय सिंह को जनता खारिज कर चुकी है। पटेल ने कहा कि कमलनाथ प्रदेश अध्यक्ष रहते हुये घर से नहीं निकले। मुख्यमंत्री रहते हुये वल्लभ भवन से नहीं निकले। उनके बेटे सांसद हैं, लेकिन छिंदवाड़ा के किसी वार्ड में नहीं गए। कमलनाथ चल नहीं सकते तो अपने बेटे को पैदल चलना सिखा दें।

मैं स्वाभिमान जगाने आया हूं

पटेल ने कहा कि हम प्रेम का खेल खेलते हैं पैसों का नहीं। मैं यहां अभिमान और स्वाभिमान को जगाने आया हूं। एक बार प्रयोग करके देखना चाहिए। कार्यकर्ता को समझना चाहिए। भाजपा केवल पांच साल की राजनीति नहीं करती। हम विकास और विरासत दोनों को साथ लेकर चलने वाले हैं। लोकतंत्र की यही ताकत है कि करोड़पति का भी एक वोट है और मजदूर का भी। हम बिकने को तैयार न हों तो हमें कोई खरीद नहीं सकता। मूल्यों के साथ जीना और मूल्यों के साथ मरना ही इतिहास में याद रखा जाता है। आने वाले 20 साल बाद इस क्षेत्र की हालत क्या होगी, इस पर विचार करना होगा। पहले हालत क्या थी, और अब हालत क्या है, ये सोचना एक-एक व्यक्ति का काम है। स्कूल पढ़ने बच्चे कितने दूर जाते थे,अब कहां जाते हैं। बिजली, पानी और सड़क की दशा क्या थी। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को जिताकर इस क्षेत्र को विकास के मार्ग से जोडें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+