Chhindwara News: पूर्व सीएम कमलनाथ के घर पहुंची पुलिस की बड़ी फौज, बीजेपी प्रत्याशी ने दर्ज कराई शिकायत
Kamal Nath News: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के छिंदवाड़ा के शिकारपुर स्थित बेंगल में पुलिस पहुंची। हालांकि थोड़ी देर छानबीन के करने के बाद पुलिस लौट गई। पुलिस ने कमलनाथ के निज सचिव और एक अन्य के खिलाफ आईटी एक्ट में केस दर्ज किया है।
यह कार्रवाई छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू की शिकायत पर की गई है। बंटी साहू का आरोप है कि कमलनाथ के पीए आरके मिगलानी और निजी चैनल के वीडियो पत्रकार ने अन्य मीडियाकर्मियों को मेरा एक फर्जी वीडियो वायरल करने के लिए 20 लाख रुपए का प्रलोभन दिया था। विवेक बंटी साहू ने इससे जुड़ी बातचीत का एक वीडियो जारी किया है।

छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के जानकारी अनुसार आरके मिगलानी और सचिन गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सचिन गुप्ता से पुलिस पूछताछ कर रही है, उनका मोबाइल जब्त कर लिया है। मिगलानी से पूछताछ के लिए पुलिस गई थी। मिगलानी ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए कुछ समय मांगा है। ऐसे में पुलिस उन्हें नोटिस देकर वापस आ गई है।
छिंदवाड़ा से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में कमलनाथ के बेटे और वर्तमान सांसद नकुलनाथ मैदान में हैं। वहीं भाजपा से बंटी साहू को मैदान में उतारा है। इस बार यहां कांग्रेस के कई नेताओं ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है। इसलिए कहा जा रहा है कि यहां भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार नकुलनाथ को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
छिंदवाड़ा में 19 अप्रैल को वोटिंग
बता दें कि मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर 4 चरणों में चुनाव होने हैं। राज्य में पहले चरण यानी 19 अप्रैल से वोटिंग शुरू होगी। वहीं अगर छिंदवाड़ा लोकसभा सीट की बात करें तो यहां पहले चरण में ही मतदान हैं।












Click it and Unblock the Notifications