MP mission 2023 : चुनाव से पहले ही कांग्रेस के संपर्क में BJP के कई विधायक ! छिंदवाड़ा में बोले कमलनाथ

विधानसभा इलेक्शन मोड की तरफ बढ़ते जा रहे मध्यप्रदेश की सियासत का पारा भी बढ़ता जा रहा हैं। बीजेपी-कांग्रेस के दिग्गज अपने-अपने लेबल से बयानों के तीर छोड़ रहे हैं। अपने गृह नगर छिंदवाड़ा पहुंचे पूर्व सीएम कमलनाथ ने फिर सियासी खलबली मचाने की है। उनका कहना है कि बीजेपी के ऐसे विधायक और नेता जिनको विधानसभा चुनाव में टिकट कटने का अंदेशा है, वो उनके संपर्क में हैं। लेकिन पहली प्राथमिक कांग्रेस संगठन के लिए ही होगी।

Recommended Video

    कमलनाथ के संपर्क में भाजपा के कई विधायक !
    kamal nath

    पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ के गृह जिले छिंदवाड़ा में 15 नवंबर को गांधी चौपाल है। शिकारपुर में यह चौपाल सजेगी, जहां ग्रामीणों की समस्याओं से रु-बरु होने के साथ लोगों का समर्थन भी जुटाएंगे। इससे एक दिन पहले कमलनाथ ने यह बयान देकर कि उनके संपर्क में बीजेपी के कई विधायक और ऐसे नेता है, जिनको विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने का अंदेशा है, उससे सियासत को नई हवा दी है। कमलनाथ के पहले ग्वालियर में कांग्रेस के सम्मलेन भितरवार से विधायक लाखन सिंह इसी तरह का बयान दिया था। जिसकी कमलनाथ ने भी पुष्टि कर दी है। लाखन सिंह कमलनाथ सरकार में मंत्री भी रह चुके है। हालांकि दोनों नेताओं ने नाम बताने से परहेज रखा है कि बीजेपी के वो कौन से चहरे है जो कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।

    congress kamal nath

    छिंदवाड़ा में कमलनाथ बोले कि पार्टी कार्यकर्ताओं को भी नसीहत दी है। उन्होंने कहा है कि हाथ पर हाथ रखे बैठे रहने की जरुरत नहीं है। चुनाव के लिए कम वक्त बचा है। क्षेत्र की जो समस्याएं है बताए। भोपाल में शिकायत भेज दी और हमारा काम ख़त्म हो गया, ये नहीं चलेगा। बाल कांग्रेस के गठन प्रदेश-देश के नवनिर्माण की नींव भी बताया। कमलनाथ ने कहा है कि बाल कांग्रेस में शामिल नई पीढ़ी हमारे संविधान, इतिहास और संस्कृति को समझेगी। ताकि भविष्य का नया अध्याय लिखा जा सकें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+