MP assembly election 2023: बीजेपी की तीसरी लिस्ट में सिंगल नाम, छिंदवाड़ा अमरवाड़ा सीट से मोनिका बट्टी पर मुहर
MP assembly election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने सिंगल सीट के साथ तीसरी लिस्ट जारी कर दी। यह सीट कमलनाथ के गढ़ छिंदवाडा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा हैं। जहां पार्टी ने मोनिका बट्टी को चुनाव मैदान में उतारा हैं। मोनिका गोंगपा छोड़ बीजेपी में शामिल हुई थी।
मोनिका, 2003 के विधानसभा चुनावों में निर्दलीय चुनाव लड़कर बीजेपी-कांग्रेस को हार की धूल चटाने वाले मनमोहन शाह बट्टी की बेटी हैं।न 2008 का चुनाव हारने के बाद मनमोहन ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी बनाई और 2009 के लोकसभा चुनाव में भी गोंगपा ने अच्छा ख़ासा वोट बैंक हासिल किया था।
मोनिका और उससे जुड़े समर्थकों की फौज को देखते हुए बीजेपी ने उन्हें उम्मीद्च्वार बनाकर बड़ा दांव चला हैं। छिंदवाड़ा जिले की सीटें शुरू से ही बीजेपी की टॉप प्राथमिकताओं में शामिल हैं। कमलनाथ के किले को ढहाने अलग रणनीति बनाई गई हैं। अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में आदिवासी जनता ज्यादा हैं। यही बड़ी जनधार बट्टी परिवार की ताकत भी हैं। ऐसे में मोनिका को टिकट देना बीजेपी को फायदे का सौदा लगा और अंतिम नाम घोषित करने के तौर पर मुहर भी लग गई।

चुनाव के बढ़ते पारे के बीच जब मोनिका बीजेपी में शामिल हुई तो तमाम तरह की संभावनाओं पर भी ब्रेक लग गया था। जनता के बीच चर्चा शुरू हो गई थी कि इस बार बीजेपी मोनिका बट्टी को ही टिकट देगी।पंचायत इंस्पेक्ट रह चुके मोनिका के पिता मनमोहन शाह बट्टी की भी सियासी पकड़ कम नहीं रही। विशेष तौर पर आदिवासियों के बीच उनकी तूती बोलती रही। कई बड़े आंदोलनों के जरिए उन्होंने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के वजूद को भी मजबूत किया। अब देखना है कि कांग्रेस मोनिका की ताकत के सामने किस सियासी कद का उम्मीदवार मैदान में उतारती हैं। हालांकि पार्टी ने अभी तक अपनी सूची जारी करने का खाता नहीं खोला हैं। सस्पेंस बरक़रार हैं।












Click it and Unblock the Notifications