Chhindwara में कमलनाथ को झटका देंगे कैलाश विजयवर्गीय, नकुलनाथ के गढ़ में सेंध लगी

BJP इन दिनों लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है, जहां एमपी में बीजेपी का मिशन छिंदवाड़ा पूरा करने की जिम्मेदारी संगठन ने कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को सौंपी है. इस बीच मिशन छिंदवाड़ा पर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ को करारा झटका दिया है, जहां अमरवाड़ा में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक साथ बीजेपी का दामन थाम लिया है.

छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा में बीजेपी का कार्यकर्ता सम्मेलन मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार, लोकसभा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू, जिला भाजपा प्रभारी संतोष पारीक, लोकसभा प्रभारी नरेश दिवाकर, भाजपा कार्यवाहक जिला अध्यक्ष शेषराव यादव की उपस्थिति में संपन्न हुआ। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में विजय संकल्प दिलाकर मोदी सरकार की उपलब्धियां बताईं.

Chhindwara

इस अवसर पर कमलनाथ और उनके बेटे कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ को करारा झटका लगा है, जहां हजारों कार्यकर्ताओं ने एक साथ बीजेपी का दामन थाम लिया. बीजेपी का दामन थामने वाले कार्यकर्ताओं में मंडल स्तर के पदाधिकारियों के साथ-साथ सरपंच स्तर के नेता भी शामिल हैं, जिन नेताओं ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थामा उनमें प्रमुख तौर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अमरवाड़ा के कार्यवाहक अध्यक्ष खुशनैन सूर्यवंशी, क्षेत्रीय कांग्रेस अध्यक्ष नीतिराज सूर्यवंशी, प्रदीप सूर्यवंशी उपसरपंच कोपाखेड़ा, कांग्रेस के पर्यवेक्षक शाहबाल खान, हर्रई ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष रजनीश श्रीवास्तव, अमरवाड़ा के व्यवसाई और युवा नेता हर्षित तिवारी शामिल हैं.

एमपी में लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी तैयारी में जुटी है, जहां संगठन ने अबकी बार छिंदवाड़ा लोकसभा को जीतने की जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को सौंपी है, जहां इसी के मद्देनजर कैलाश विजयवर्गीय छिंदवाड़ा पहुंचे, जहां विजयवर्गीय ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर जीत की रणनीति तैयार की है. छिंदवाड़ा दौरे पर आए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कार्यकर्ताओं ने जोशीला स्वागत किया, जहां कैलाश विजयवर्गीय के साथ बड़ी संख्या में बीजेपी नेता और कार्यकर्ता नजर आ रहे थे. वहीं विजयवर्गीय ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर जीत के खास टिप्स भी दिए हैं.

ये भी पढ़े- 'छिंदवाड़ा से करेंगे जीत की शुरूआत', कमलनाथ के गढ़ में कैलाश विजयवर्गीय ने भरी हुंकार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+