उमा भारती ने अपने वायरल बयान पर दी सफाई ,बोली- पिछले चुनाव में लोधी समाज से आए थे फोन इसलिए ऐसा कहा
पूर्व सीएम उमा भारती ने अपने बयान पर गुरुवार को ट्वीट किया और सफाई देते हुए कहा कि 2018 के विधानसभा चुनावों में कुछ विधानसभा क्षेत्रों से उनकी सभा से पहले लोधी समाज से फोन आए थे कि दीदी सभा रद्द कर दीजिए।
पूर्व सीएम उमा भारती ने लोधी समाज को भाजपा को वोट ना देने वाले बयान पर गुरुवार को ट्वीट किया और सफाई देते हुए कहा कि मैंने ऐसा क्यों कहा, इसकी जानकारी देने के लिए ट्वीट कर रही हूं। उन्होंने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनावों में कुछ विधानसभा क्षेत्रों से उनकी सभा से पहले लोधी समाज से फोन उनके ऑफिस में आए थे कि दीदी सभा रद्द कर दीजिए। हम यहां के बीजेपी के उम्मीदवार से नाराज है। उमा ने कहा कि उसी के जवाब में मैंने उस उस दिन ऐसा कहा था। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस को हमारे बीच में आने की जरूरत नहीं है। मुझे भाजपा साइडलाइन नहीं करती, मेरी अपनी एक सीधी लाइन है और मैं उसी पर चलती हूं।

उमा भारती के अनुसार ये बात उन्होंने सार्वजनिक तौर पर पहली बार नहीं बोली, जब विधानसभा चुनाव हार गए और कांग्रेस का एक समूह टूट कर बीजेपी में आया और उसके सहारे बीजेपी ने सरकार का गठन किया और फिर मंत्रिमंडल बना। तब भी सार्वजनिक तौर पर बयान दिया था कि इस मंत्रिमंडल में जाति एवं क्षेत्र का संतुलन बिगड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि मोदी मेरे नेता भाजपा मेरी पार्टी है। मैंने कभी भाजपा ने छोड़ी, मुझे निकाला गया था। तब अपने कर्तव्य पथ पर चलते रहने के लिए राष्ट्रवादी विचारधारा की धारा प्रवाह में ही अपना दल बनाया। नितिन गडकरी के निमंत्रण पर भारतीय जनशक्ति का भाजपा में विलय करते हुए भाजपा में वापस आ गई।
उमा ने क्या कुछ कहा वीडियों में
Recommended Video
बता दे पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें उमा भारती ने लोधी समाज के सम्मेलन में कहा कि - मैं नहीं कहूंगी कि आप लोधी हो तो भाजपा को वोट दो। आपको अपना मान सम्मान और अपने हित देखकर वोट करना। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय मेरी फोटो दिखा कर लोधियों के वोट लिए जाते हैं। चुनावी सभाओं में भाजपा के लिए मैं वोट मांगोगी, क्योंकि मैं पार्टी के निष्ठावान सिपाही हूं। फिर भी आप अपना हित देखकर वोट देना, क्योंकि आप भाजपा के निष्ठावान सिपाही नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications