MP News: BJP में जाने वाले दीपक सक्सेना का वीडियो वायरल, अमित शाह के रथ में नजरा देख कांग्रेस ने मजे ले लिए
Chhindwara lok Sabha Seat: कमलनाथ के करीबी कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद कांग्रेस उन पर जमकर निशाना साधती नजर आ रही है।
दरअसल मंगलवार को छिन्दवाड़ा में गृहमंत्री अमित शाह का रोड शो हो रहा था। इस दौरान रथ पर मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, समेत छिंदवाड़ा से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना भी मौजूद थे।

चुनावी रथ जैसे ही आगे बढ़ा वैसे ही सुरक्षा कर्मियों ने दीपक सक्सेना को नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन सक्सेना कहा माने, फिर सुरक्षा कर्मियों हाथ पकड़कर उन्हें नीचे खींच लिया। हालांकि बाद में उन्हें रथ पर पीछे साइड खड़ा रहने दिया। अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और कांग्रेस जमकर हमलावर है।
दीपक सक्सेना कांग्रेस पार्टी छोड़ने से पहले पार्टी पर आरोप लगाया था कि पार्टी में उनका सम्मान नहीं हो रहा है, तो वहीं उनके बेटे ने भी कहा था कि इतने वर्ष सेवा करने के पिता जी कांग्रेस में घुट रहे थे, यही कारण है कि उन्हें कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होना पड़ा।
गौरतलब है कि चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कमलनाथ के गढ़ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रोड शो करने के बाद रात भी गुजारी है। यहां उन्होंने रात में बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं के साथ बातचीत भी की है। लोकसभा चुनाव को लेकर छिंदवाड़ा में 19 अप्रैल को वोटिंग होने वाली है।
इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छिंदवाड़ा पहुंचने के बाद यह बड़ा संकेत दिया जा रहा है कि कमलनाथ के गढ़ में भी इस बार कमल खिलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरी एड़ी चोटी का जोर लगा रही है।
दीपक सक्सेना की किरकिरी
— MP Congress (@INCMP) April 17, 2024
छिन्दवाड़ा की जनता को धोखा देकर बीजेपी में शामिल हुये नेता दीपक सक्सेना को अमित शाह के रोड़ शो के दौरान धक्का देकर नीचे उतार दिया गया।
पूरे छिन्दवाड़ा की जनता ने बीजेपी में जाने वालों का ये अपमान अपनी आँखों से देखा है।
दीपक सक्सेना जी,
इसी सम्मान के… pic.twitter.com/gxTqAUUofk












Click it and Unblock the Notifications