Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP News: छिंदवाड़ा में मिले बाघ के पैरों के निशान, रात में सुनाई पड़ती है दहाड़ने की आवाज, दहशत में लोग

MP News: छिंदवाड़ा की शहरी क्षेत्र में बाघ ने अपनी आमद दे दी है। शहर से लगे हुए चंदन गांव क्षेत्र में काफी स्थानों में बाघ के पग मार्क देखे गए। शहरी क्षेत्र में बाघ के आगमन के बाद अब क्षेत्र के निवासी दहशत में दिखाई दे रहे हैं।

अभी तक छिंदवाड़ा में पेंच नेशनल पार्क से लगे हुए क्षेत्र में कभी-कभी बाघ की आमद हो जाती थी। परंतु यह कई सालों बाद हुआ है कि छिंदवाड़ा के शहरी क्षेत्र में बाघ ने अपनी आमद दी है।

Tigers Pugmark Chhindwara

निगम क्षेत्र में आने वाले चंदन गांव के आसपास कई जगहों पर बाघ के विचरण करने के सबूत मिल रहे हैं। अनेक किसानों को अपने खेतों में और रहवासियों को अपने घरों के आसपास बाघ के निशान दिखाई दे रहे हैं।

क्षेत्रवासियों ने बताया कि रात में अचानक कुत्ते भोंकने लगते हैं। जिससे बाघ के आने का संकेत मिलता है लेकिन अंधेरे में कुछ दिखाई नहीं देता परंतु सुबह भाग के पग मार्क दिखाई देते हैं क्षेत्र वासियों का कहना है कि दो-तीन दिन से लगातार बाग का मूवमेंट होने के बाद भी वन विभाग अभी तक गंभीर नहीं है और मात्र गस्ती ही औपचारिकता करके लौट जाता है। अभी तक बाघ को पकड़ने का कोई गंभीर प्रयास नहीं हुआ है। यहां तक की शुरुआत में तो वन विभाग ने क्षेत्र वासियों को यह तक कह दिया की बाघ अब अपने क्षेत्र में लौट चुका है। चिंता कोई बात नहीं है लेकिन फिर भी उसकी मूवमेंट लगातार बनी हुई है।

इस कारण क्षेत्रवासी काफी दहशत में और प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं। दूसरी तरफ वन विभाग इसे सामान्य घटना बताकर अपना पल्ला झाड़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+