Chhindwara में दिनदहाड़े क्लीनिक में घुसकर डॉक्टर दंपति की हत्या, वारदात के बाद आरोपी ने खुद को भी मारी गोली
Chhindwara News: मध्य प्रदेश में चुनाव करीब आते ही पुरानी रंजिश के चलते वारदात भी बढ़ने लगी हैं। कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा की परसवाड़ा तहसील में दिनदहाड़े एक सिरफिरे युवक ने क्लीनिक में घुसकर डॉक्टर दंपति की गोली मारकार हत्या कर दी।
वारदात के बाद आरोपी ने खुद पर भी फायर किया। जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। बताया गया कि मृतक डॉक्टर एम के डेहरिया बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष थे। वारदात के वक्त वह अपनी क्लीनिक में बैठे थे।
एएसपी अवधेश प्रताप सिंह के मुताबिक हमलावर की पहचान सोनू मालवी के नाम पर हुई हैं। सोनपुर मल्टी छिंदवाड़ा का रहने वाला हैं। वारदात को अंजाम देने की सही वजह का अभी तक पता नहीं लग सका हैं। आरोपी ने पांच राउंड फायर किए। दनादन गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकले, तब लोगों को घटना के बारे में पता चला।

पत्नी के पहुंचते ही फायरिंग
जानकारी के मुताबिक सोनू मालवी नाम का युवक अचानक क्लीनिक में पहुंचा, फिर गाली-गलौच करते हुए पुराने किसी मामले का जिक्र करने लगा। हल्ला सुनकर बीच-बचाव करने वहां डॉक्टर की पत्नी वंदना पहुंची। तभी उसने दनादना कई राउंड फायर करना शुरू कर दिया। घटना के बाद आरोपी सोनू ने खुद आत्मघाती कदम उठाया। एक राउंड उसने अपने ऊपर भी फायर किया।
मौत से पहले बयान
मृतक डॉक्टर की पत्नी की मौत के पहले पुलिस को उसने कुछ बयान भी दिए। जिसके बारे में पुलिस फिलहाल खुलासा नहीं कर रही हैं। आरोपी भी अभी बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। आरोपी की पृष्ठभूमि का भी पता लगाया जा रहा हैं। बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं-समर्थकों को भी जब घटना के बारे में पता चला तो भीड़ अस्पताल पहुँच गई। पार्टी के कार्यकताओं ने कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। जिसकी पुलिस जांच कर रही हैं। वहीं डॉक्टर्स संगठनों में भी इस घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त हैं।












Click it and Unblock the Notifications