Chhindwara News: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने नकुलनाथ को छिंदवाड़ा से चुनावी मैदान में उतारा, लिस्ट जारी
Lok Sabha elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने अपने 43 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। यह सूची में छिंदवाड़ा से वर्तमान सांसद नकुलनाथ का नाम भी शामिल है। कांग्रेस ने इस बार फिर उन्हें छिंदवाड़ा सीट से उम्मीदवार बनाया है।
लिस्ट में भिंड से फूल सिंह बरैया, मुरैना से पंकज उपाध्याय, सतना से सिद्धार्थ कुशवाहा, छिंदवाड़ा से नकुलनाथ, देवास से राजेंद्र मालवीय, बैतूल से रामू टेकाम, खरगौन से पोरलाल खरते, धार से राधेश्याम मुवेल के नाम शामिल है।

कांग्रेस ने मंगलवार को लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी सूची का ऐलान किया। इस सूची में 43 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पूर्व मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को छिंदवाड़ा से और पूर्व राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को जालोर से टिकट मिला है।
पार्टी ने पहली सूची में 39 उम्मीदवारों का ऐलान किया था, जिससे कांग्रेस ने अब तक कुल 82 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। इस सूची में 76.7% उम्मीदवारों की उम्र 60 साल से कम है।
कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में से 10 पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है। इनमें बीकानेर से गोविंद मेघवाल, चूरू से राहुल कस्वा, झुंझुनू से बृजेंद्र ओला, अलवर से ललित यादव, भरतपुर से संजना जाटव, टोंक से हरीश मीणा, जोधपुर से करण सिंह उचियारड़ा, जालौर से वैभव गहलोत, उदयपुर से ताराचंद मीणा, और चित्तौड़ से उदयलाल आंजना को पार्टी ने उम्मीदवार घोषित किया है।
दिग्गज नेताओं के कारण बैकफुट पर पार्टी
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश के दिग्गज नेताओं के कारण बैकफुट पर आ गया। दिग्गज नेताओं के चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा, पूरी होती दिखाई दे रही है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के साथ ही विवेक तंखा लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।
यह कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में तय हो गया है। वहीं प्रदेश की 18 सीटों पर उम्मीदवार तय कर लिए गए हैं। इधर अरुण यादव का गुना से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ने का सपना पूरा होता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। दरअसल, पार्टी उन्हें खंडवा सीट से ही चुनावी मैदान में उतारना चाहती है।
दिल्ली को बता चुके थे इच्छा
केंद्रीय चुनाव समिति की पहली बैठक से पहले यह तय हुआ था कि कांग्रेस अपने सभी दिग्गज नेताओं को लोकसभा चुनाव में उतरेगी। इसके चलते छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को चुनाव में उतारा गया है। वहीं इस निर्णय से यह माना जा रहा था कि पिछले लोकसभा चुनाव में भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार रहे दिग्विजय सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व राज्यसभा सदस्य विवेक तंखा को पार्टी लोकसभा चुनाव में उतर सकती है, लेकिन तीनों ही नेता चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा दिल्ली तक बता चुके थे इसके बाद भी पार्टी के कुछ केंद्रीय नेता चाहते थे कि इनमें से दो नेता लोकसभा का चुनाव लड़े, आखिरकार इन नेताओं के दबाव के आगे पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व को अपना फैसला बदलना पड़ा। केंद्रीय चुनाव समिति की सोमवार को ही बैठक में यह निर्णय लेना पड़ा कि मध्य प्रदेश से कमलनाथ दिग्विजय सिंह और विवेक तनख्वाह को लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications