Kamal Nath के गढ़ छिंदवाड़ा में CM मोहन यादव ने दिखाया दम, सौगातों की झड़ी लगाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के पोला ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में 104 करोड़ से अधिक की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास कर क्षेत्रवासियों को अनेक सौगातें दीं।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर औद्योगिक नीति निवेश प्रोत्साहन कार्यक्रम एवं श्रीअन्न (मिलेट्स) मेला का शुभारंभ भी किया।
छिंदवाड़ा आए CM मोहन यादव ने रोड शो कर छिंदवाड़ा की जनता का आभार व्यक्त किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने CM डॉ. मोहन यादव का स्वागत सत्कार किया। रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में लोग CM मोहन यादव की एक झलक पाने के लिए पहुंचे थे।

CM मोहन यादव ने कही ये बात
छिंदवाड़ा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए CM मोहन यादव ने कहा की, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश और देश निरंतर प्रगति कर रहा है। दुनिया की कोई ताकत छिंदवाड़ा के साथ ही प्रदेश का विकास करने से हमें नहीं रोक सकती है। किसी भी क्षेत्र में मध्यप्रदेश पीछे नहीं रहेगा, कोई भी योजना बंद नहीं होगी, लाड़ली लक्ष्मी सहित हमारी सभी योजनाएं चलती रहेंगी। मैं आपको यह भी आश्वासन देता हूं कि संकल्प पत्र की प्रत्येक घोषणा को हम अक्षरशः पूरा करेंगे।
बालाघाट में किया बड़ा ऐलान
MP की लाड़ली बहनों के लिए मोहन सरकार सौगात लेकर आई है, जहां हर माह की 10 तारीख को आने वाली लाड़ली बहना योजना की किश्त अबकी बार 1 तारीख को लाड़ली बहनों के खाते में पहुंच जाएगी. इसकी घोषणा खुद सीएम मोहन यादव ने बालाघाट से की है। सीएम मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को यह सौगात होली और महाशिवरात्रि के पर्व को देखते हुए दी है, जहां मार्च महीने में आ रहे इन दोनों त्योहारों के चलते सीएम मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को योजना की राशि 1 मार्च की तारिख को देने का फैसला किया है।
ये भी पढ़े- MP News: मोहन सरकार ने लाड़ली बहना को दिया होली गिफ्ट, 1 मार्च को खाते में आएगी किश्त












Click it and Unblock the Notifications