Chhindwara News: 2G, 3G उपकरण चुरा ले गए चोर, बंद हो गया इंटरनेट, वारदात से पुलिस भी परेशान
एमपी के छिंदवाड़ा में हाईटेक चोरों ने रुपए धेले नहीं बल्कि इंटरनेट उपकरण ही ले उड़े। इस वारदात को बीएसएनएल के एक्सचेंज में अंजाम दिया गया। आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही हैं।

Chhindwara Thieves:शातिर चोरों के कारनामें भी एक से बढ़कर एक एक हैं। एमपी के छिंदवाड़ा के BSNL एक्सचेंज दफ्तरों को चोरों ने निशाना बनाया। जहां रुपए पैसा नहीं मिला तो चोर वहां मौजूद 2G, 3G इंटरनेट सेवा के उपकरण ही ले उड़े। इस वजह से जिले के कई हिस्सों का इंटरनेट बंद हो गया। सिलसिलेवार चार दफ्तरों में हुई इस चोरी की वारदात से पुलिस भी हैरान हैं। वहीं एक्सचेंज की सुरक्षा अब बढ़ा दी गई है।

एमपी के छिंदवाड़ा में बीएसएनएल दफ्तर में चोरों ने धावा बोला। अक्सर वारदात के पीछे चोरों का पहला मकसद नकदी चुराना रहता है। लेकिन BSNL के चार एक्सचेंज में रुपए धेले नहीं रखे थे। उसके बावजूद शातिर चोरों ने इन्ही ऑफिस को चुना। बीएसएनएल के एसडीओ रोहित माइकल के मुताबिक एक दिन पहले सिलेवानी और बोरगांव क्षेत्र के एक्सचेंज को निशाना बनाया गया। दफ्तर में ऑपरेटिंग मोड में लगे 2G और 3G उपकरण, कार्ड, मदरबोर्ड चोर ले उड़े। इस एक्सचेंज से जुड़ी इंटरनेट सेवाएं जब बाधित हुई और अधिकारी रात को दफ्तर पहुंचे तो सामान गायब देख उनके भी होश उड़ गए। इस मामले की विभाग ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई ही थी, कि अगली रात फिर इसी तरह सोनाखार और लिंगा एक्सचेंज में घटना को अंजाम दिया गया।

विभाग के अधिकारी भी हैरान है कि आखिर चोरों को इंटरनेट उपकरण का ऐसा क्या काम कि उन्होंने एक के बाद एक चार एक्सचेंज में वारदात को अंजाम दिया। अब इस मामले में पुलिस ने चोरों का पता लगाने स्पेशल टीम गठित की है। वहीं बीएसएनएल के अन्य एक्सचेंज में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बताया गया कि पहले दिन जिन दो एक्सचेंज में घटना हुई वह ग्रामीण क्षेत्र से लगे है। वहां रात को गार्ड की तैनाती नहीं थी। लेकिन अब गार्ड तैनात कर दिया गया है। पुलिस इस मामले में चोरों के हाईटेक होने का दावा कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications