Chhindwara news: लो अब इन महाशयों ने भी लगा ली लाख-लाख की शर्त, MP में कौन जीत रहा चुनाव बीजेपी या कांग्रेस?
Chhindwara news: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम आने तक सूबे में न जाने क्या-क्या हो रहा हैं। मार-पिटाई, आरोप-प्रत्यारोपों की ख़बरों के बीच शर्त लगाने का ट्रेंड जोर पकड़ रहा हैं। अभी कमलनाथ की जीत-हार पर शर्त लगी थी, अब दो युवकों ने सरकार किसकी बन रही, उस पर शर्त लगा रखी हैं।
यह किस्सा भी कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा का ही है। अमरवाड़ा तहसील में रहने वाले दो दोस्त धनीराम भलावी और नीरज मालवी ने लाख-लाख रुपये की शर्त लगाईं हैं। जिसका वीडियो और एग्रीमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।

शर्त के मुताबिक मध्यप्रदेश में अगर भाजपा की सरकार बनी तो धनीराम भलावी पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत सुखापुरा नीरज मालवीय को 1 लाख रुपये देंगे नगद देंगे,वहीं अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो नीरज मालवी,धनीराम भलावी पूर्व सरपंच को 1 लाख रुपये देंगे।
एक दूसरे के भरोसे के लिए के लिए तैयार हुए एग्रीमेंट में पांच गवाहों के नाम लिखे हुए है। अमित पांडे नामक व्यक्ति के पास दोनों युवकों ने एक-एक लाख रुपये के चेक भी जमा कर दिए हैं, ताकि शर्त हार जीत पर इसकी राशि अदा की जा सके। जिस अकाउंट का चेक दिया गया, उस खाते में रकम है या नहीं, इसकी अभी तक किसी ने पड़ताल नहीं की।












Click it and Unblock the Notifications