अमरवाड़ा उपचुनाव के लिए भाजपा जिम्मेदार, यहां के मतदाता को इसका करारा जबाव देने के लिए तैयार है:जीतू पटवारी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, सुखदेव पांसे, पूर्व विधायक संजय शर्मा सहित अन्य नेतागण आज छिंदवाड़ा की अमरवाडा विधानसभा के आसन्न विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए कांग्रेस प्रत्याशी धीरनशाह की नामांकन रैली में शामिल होने के लिए पहुंचे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि अमरवाड़ा विधानसभा की धरती ने हमेशा कांग्रेस पार्टी का साथ देकर आदिवासियों के सम्मान को जीवित रखा है। लेकिन जो कलंक भाजपा के षड्यंत्र से लगा है उसका करारा जवाब देने को अमरवाड़ा का एक-एक मतदाता तैयार है। उन्होंने कहा कि जो ईमानदार और समझदार थे वे चोर हो गये हैं। हर आफिस में चपरासी से मंत्री तक कमीशनखोर हो गए हैं।

BJP responsible for Amarwada by-election Congress leader Jitu Patwari big statement

पटवारी ने कहा कि अभी लोकसभा के चुनाव हुये हैं दुर्भाग्य से कांग्रेस पार्टी की पराजय हुई है, इसके पहले विधानसभा के चुनाव हुये थे, कमलनाथ जी ने छिंदवाड़ा में सात विधायक दिये थे, जिसमें अमरवाड़ा भी शामिल था, लेकिन भाजपा ने षड्यंत्रपूर्वक उसको भी अपनी पार्टी में शामिल कर लिया। अमरबाड़ा की जनता भाजपा से इसका हिसाब लेगी। आज अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप मेरे छोटे भाई धीरेंद्र शाह जी ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उपस्थित जनसैलाब को देखकर मुझे पूरा विश्वास है कि क्षेत्र के मतदाताओं का आशीर्वाद उन्हें जरूर मिलेगा।

पटवारी ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव हों या लोकसभा चुनाव जनता के साथ विश्वासघात किया है। मप्र में विधानसभा चुनाव में भाजपा ने लाड़ली बहनों के नाम पर वोट लिये 3000 रू. देने का वादा लाड़ली बहनों को 3000 कब देंगे। 450 रू. में सिलेण्डर देने का वादा भूल गये, किसानों को 2700 और 3100 रू. समर्थन मूल्य में गेहू और धान देने की बात बेमानी साबित हुई है। आज प्रदेश में महिलाओं, दलितों और जनजाति वर्ग के लोगों पर लगातार अत्याचार की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन सरकार मूकदर्शन बनी बैठी है।

पटवारी ने कहा कि विभिन्न परीक्षाओं में भ्रष्टाचार, धांधली और घोटाले उजाकर हो रहे हैं, जिससे युवाओं का भविष्य चौपट हो रहा है। भाजपा सरकार अपनी मनमानी कर जनता के हक और अधिकारों पर डांका डाल रही है। अमरवाड़ा क्षेत्र की जनता भाजपा को इसका करारा जबाव देगी। श्री पटवारी ने कहा कि वे अमरवाड़ा में चुनाव के दौरान पूरे समय क्षेत्र की जनता के साथ रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+