कांग्रेस नेता नकुलनाथ के खिलाफ भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से की शिकायत

कांग्रेस के छिंदवाडा प्रत्याशी नकुलनाथ ने नाबालिग बच्चों से घरों में कांग्रेस के झंडे लगवाने एवं प्रचार सामग्री वितरित करने के मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने छिंदवाडा सांसद नकुलनाथ के खिलाफ निर्वाचन आयोग पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत में कहा है कि छिंदवाडा सांसद नकुलनाथ द्वारा जुन्नारदेव विधानसभा के अंतर्गत जुन्नारदेव नगरपालिका के वार्ड क्र. 6 में प्रचार प्रसार हेतु नाबालिग बच्चों से घरों में झंडे लगवाए जा रहे है और प्रचार साम्रगी वितरित करायी जा रही है। जो कि चुनाव आचार संहिता का खुला उल्लंघन है।

BJP delegation complains to Election Commission against Congress leader Nakulnath

चुनाव आयोग की गाइड लाइन के अनुसार चुनाव प्रचार में बच्चों या नाबालिगों को शामिल करने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गयी है। आयोग ने कहा है कि राजनीतिक दल बच्चों को किसी भी प्रकार के चुनाव अभियान में शामिल न करें, जिसमें रैलियां, नारे लगाना, पोस्टर या पम्पलेट का वितरण या कोई अन्य चुनाव संबंधी गतिविधियां शामिल है।

प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस नेता नकुलनाथ के चुनाव प्रचार में नाबालिग बच्चों को झंडे लगाने एवं प्रचार सामग्री वितरित के खिलाफ तत्काल रोक लगाने का आग्रह किया है। एक अन्य शिकायत में कहा है कि छिंदवाडा सांसद नकुलनाथ द्वारा मतदाताओं को लुभाने के लिए धनराशि का वितरित किया जा रहा है। छिंदवाडा जिले के कांग्रेस महामंत्री एवं मोहखेड विकासखण्ड के पर्यवेक्षक गिरीश साहू को पुलिस द्वारा बिसापुर गांव में रूपए बांटते हुए गिरफ्तार किया गया है।

वहीं कांग्रेस के मोहखेड ब्लाक अध्यक्ष रघुवीर मोहने फरार है। गिरीश साहू के पास 4 लाख 94 हजार रूपए की राशि जप्त कर प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। चुनाव के दौरान पैसे बांटना आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन है। कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने के लिए धनबल का प्रलोभन दिया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने छिंदवाडा सांसद नकुलनाथ के खिलाफ मतदाताओं को प्रलोभित करने के लिए धनराशि बांटने के आरोप में समुचित कार्यवाही करने की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+