Chhindwara News: भाजपा प्रत्याशी बंटी साहू का कथित ऑडियो वायरल, कांग्रेस पर लगाया छवि खराब करने का आरोप
छिंदवाड़ा से भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू का एक कथित तौर पर महिला से अंतरंग बातचीत करते हुए ऑडियो वायरल हो रहा है। इस घटना ने राजनीतिक दलों के बीच उथल-पुथल मचा दी है।
साहू ने इस ऑडियो फर्जी बताते हुए कांग्रेस की ओर से उनकी छवि को खराब करने की साजिश बताया है। उन्होंने छिंदवाड़ा पुलिस को शिकायत करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और मध्यप्रदेश कांग्रेस के एक्स अकाउंट पर कार्रवाई करने की मांग की है।

शिकायत में ऑडियो क्लिप को फर्जी और बनावटी बताया गया है, लेकिन इस ऑडियो की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।एक हफ्ते पहले बंटी साहू का अश्लील वीडियो वायरल हो गया था, जिस पर उन्होंने कमलनाथ के पीए आरके मिगलानी और पत्रकार सचिन गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज किया था। मिगलानी से पूछताछ करने के लिए पुलिस कमलनाथ के शिकारपुर स्थित बंगले पर भी पहुंची थी।
बंटी साहू ने शिकायत में कहा था कि एआई के जरिए बनाया गया फर्जी वीडियो, जिसे वायरल किया गया था। अश्लील वीडियो वायरल केस में भाजपा प्रत्याशी बंटी साहू द्वारा की गई शिकायत के बाद पुलिस सक्रिय हुई, लेकिन एफआईआर पत्रकार सुदेश नागवंशी की शिकायत पर दर्ज की गई।
नागवंशी ने शिकायत में बताया कि एक चैनल के वीडियो जर्नलिस्ट सचिन गुप्ता ने बंगले पर आरके मिगलानी से मिलवाया। वहां दोनों ने उन्हें एक महिला और पुरुष का अश्लील वीडियो दिखाया। सचिन ने इसे मुझे शेयर किया और फिर इसे वायरल करने को कहा। बंटी साहू ने शिकायत में कहा था कि कल रात सुदेश नागवंशी ने एक शिकायत दर्ज कराई कि छिंदवाड़ा के आदित्य धाम निवासी सचिन गुप्ता और कमलनाथ के निज सचिव आरके मिगलानी द्वारा एक फर्जी वीडियो एआई तकनीक से बनाया गया है। यह वीडियो पूर्णतः फर्जी है।












Click it and Unblock the Notifications