Amarwara By Election Result: कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शा ने बनाई बढ़त, कमलेश शाह दूसरे नंबर पर

Amarwara By Election Result News: मध्य प्रदेश में एकमात्र सीट पर हो रहे उपचुनाव पर कांग्रेस ने बढ़त बना ली है। कांग्रेस ने छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर चुनाव में करीब 4048 वोटों से बढ़त बना ली है।

इलेक्शन कमिशन की साइट के अनुसार अब तक 7 राउंड की गिनती हो चुकी है, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शा सुखरामदास इनवाती को 27,621वोट मिल चुके हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी कमलेश प्रताप शाह को 23080 वोट मिले हैं। अब तक कांग्रेस प्रत्याशी 4641 वोटों से आगे चल रहे हैं।

Amarwara MP By Election Results 2024 Congress candidate Dhiran Shaw took lead Kamlesh Shah

वहीं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के देवीराम भलावी तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। उन्हें अब तक 13067 वोट मिल चुके हैं। अब मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच दिखाई दे रहा है। शुरुआत के चार राउंड में बीजेपी आगे रही, लेकिन अब कांग्रेस को बढ़त मिलनी शुरू हो गई है।

कमल नाथ और नकुल नाथ की साख दाव पर

अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में अगर कांग्रेस को हार मिलती है, तो इससे कमल नाथ और नकुल नाथ को बड़ा झटका लगेगा। असल में, अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को हमेशा से बढ़त मिलती रही है। लगातार तीन चुनावों से कांग्रेस ने यहां से विजय प्राप्त की है। भाजपा 2018 में इस क्षेत्र में तीसरे स्थान पर रही थी।

इसमें 2023 में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) के वरिष्ठ नेता मनमोहन शाह बट्टी की बेटी मोनिका बट्टी को पार्टी ने उतारा, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। यह उल्लेखनीय है कि गोंगपा अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में प्रभावी भूमिका में है और इसका परिणाम प्रभावित करने के लिए कई कारगर पहलुओं पर काम कर रही है।

छिंदवाड़ा लोकसभा सीट हार गई थी कांग्रेस

मई में हुए लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस छिंदवाड़ा परंपरागत सीट को भी हार गई थी। इस चुनाव के दौरान ही अमरवाड़ा से कांग्रेस विधायक कमलेश शाह ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और भाजपा में शामिल हो गए थे। सीट रिक्त होने से यहां दस जुलाई को उपचुनाव कराया गया। जिसमें भाजपा ने कमलेश शाह को प्रत्याशी बनाया, जबकि कांग्रेस ने आंचलकुंड दरबार से जुड़े धीरन शा इनावती को प्रत्याशी घोषित किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+