Amarwara By Election: अमरवाड़ा में उपचुनाव की हलचल, BJP और कांग्रेस के बीच टक्कर

Amarwara by Election: लोकसभा चुनाव के बाद अब मध्यप्रदेश में विधानसभा उपचुनाव की हलचल देखने मिल रही है, जहां छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए BJP तैयार नजर आ रही है।

BJP ने यहां से राजा कमलेश शाह को अपना प्रत्याशी बनाया है, जहां राजा कमलेश शाह ने CM डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया है।

Chhindwara

राजा कमलेश शाह पिछले दिनों कांग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी में शामिल हुए थे, जहां इसके बाद विधानसभा में उपचुनाव के समीकरण बने हैं। वहीं अब BJP ने राजा कमलेश शाह को प्रत्याशी बनाया है। इधर, कमलेश शाह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू और युवा भाजपा आदिवासी नेत्री मोनिका बट्टी के साथ नामांकन दाखिल किया। हालांकि, भारी बारिश के कारण अमरवाड़ा में सभा नहीं हो सकी है।

अमरवाड़ा विधानसभा सीट की बात करें तो ये विधानसभा अब तक बीजेपी से दूर रही है, जिसके पीछे की वजह इस विधानसभा पर परंपरागत रूप से लगातार कांग्रेस की जीत होना है। लेकिन अबकी बार ये समीकरण बिगड़ते नजर आ रहे हैं, क्योंकी सालों बाद जहां BJP ने छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर जीत हासिल की है, तो वहीं अब तक यहां कांग्रेस की ओर से चुनाव जीतने वाले कमलेश शाह का अब बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। इधर, कांग्रेस अभी प्रत्याशी तय नहीं कर पाई है, कांग्रेस से टिकट की दौड़ में जिला पंचायत सदस्य नवीन मरकाम और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता चंपालाल कुर्चे नाम शामिल है।

अमरवाड़ा विधानसभा सीट को लेकर लगातार बीजेपी संगठन की ओर से मंथन किया जा रहा है, जहां संगठन के तमाम दिग्गज नेता अमरवाड़ा सीट पर पूरी फोकस जमाए हुए नजर आ रहे हैं। बीजेपी किसी भी किमत पर अमरवाड़ा विधानसभा सीट को जीतना चाहती है, तो वहीं कांग्रेस अमरवाड़ा विधानसभा सीट को अपने खाते में ही रखने के लिए पूर जोर कोशिश करती नजर आएगी। बहरहाल, अब देखना होगा की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर बीजेपी और कांग्रेस में से आखिर किस दल को जनता अपना आशीर्वाद देती है।

ये भी पढ़े- Budhni Election: BJP से प्रत्याशी कौन?, क्या कार्तिकेय संभालेंगे शिवराज की विरासत, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+