Chhindwara News: लोकसभा चुनाव से पहले छिंदवाड़ा में कांग्रेस को बड़ा झटका, नगर निगम के 7 पार्षद BJP में शामिल
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के पहले भाजपा लगातार कांग्रेस के खेमे में सेंधमारी कर रही है। खासतौर पर छिंदवाड़ा सीट को लेकर भाजपा लगातार एक्शन मोड में नजर आ रही है। यही वजह है कि पिछले तीन दिनों से लगातार छिंदवाड़ा के कांग्रेस नेता भाजपा का दामन थाम रहे है।
प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के समक्ष उनके भोपाल निवास पर मंगलवार को छिंदवाड़ा नगर निगम के कांग्रेस 7 पार्षद सहित युवा नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

विजयवर्गीय ने सभी पार्षदों को अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी उपस्थित थे।
इन पार्षदों ने ली बीजेपी की सदस्यता
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में छिंदवाड़ा नगर निगम के वार्ड क्र 1 की पार्षद रोशनी सल्लाम, वार्ड क्र 9 से लीना तिरकाम, वार्ड क्र. 16 से संतोषी वाडीवार, वार्ड क्र. 20 से सुश्री दीपा मोहरे, वार्ड क्र 23 से श्री जगदीश गोदरे, वार्ड क्र. 33 से चन्द्रभान ठाकरे, वार्ड क्र. 45 से धनराज भावरकर सहित युवा नेता अमित मोहरे, बबलू विश्वकर्मा, मिलन ठाकरे शामिल हैं।
छिंदवाड़ा नगर निगम में 48 वार्ड
छिंदवाड़ा नगर निगम में कुल 48 वार्ड हैं, जिनमें पिछले चुनाव में कांग्रेस ने 27 वार्डों में और भाजपा ने 20 वार्डों में जीत हासिल की थी, साथ ही एक निर्दलीय उम्मीदवार भी जीत दर्ज कर चुका था। निर्दलीय पार्षद ने बाद में कांग्रेस में शामिल हो लिया था। हाल के पालटने के परिणामस्वरूप, सात पार्षदों की सीटों का हस्तांतरण होने के बाद, बीजेपी के समर्थक पार्षदों की संख्या 27 हो गई है, जबकि कांग्रेस की संख्या 21 रही है। इससे निगम में कांग्रेस की स्थिति अल्पमत में आ गई है।
अब बड़ा सवाल यह है कि इतनी बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता क्यों पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम रहे। लोकसभा चुनाव से पहले क्या सच में कांग्रेस नेताओं की विचारधारा बदल गई या फिर वजह कुछ और है।












Click it and Unblock the Notifications