गजब की बहादुरी! दो महिलाओं ने सियार से आधे घंटे तक लड़ाई की और फावड़े से खेल खत्म कर दिया

Chhindwara News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की दो बहादुर वादियों का मामला सामने आया है। अमरवाड़ा रेंज क्षेत्र में एक भेड़िए ने दो बुजुर्ग महिलाओं पर हमला कर घायल कर दिया। उसके बाद महिलाएं भेड़िए पर हावी हो गईं। उन्होंने उसका मुंह दबोच लिया। उसपर फावड़े से ताबड़तोड़ वार कर उसे मार डाला।

जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं भेड़िए से आधे घंटे तक लड़ती रहीं। दोनों घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Chhindwara News

खकरा चौरई निवासी रामकुमार डहेरिया के जानकारी अनुसार उसकी मां भुजलो बाई (65) एक अन्य महिला दुर्गाबाई के साथ खेत में मक्का तोड़ रही थी। तभी अचानक एक भेड़िए ने भुजलो बाई पर हमला कर दिया। साथ में काम रही दुर्गाबाई उसे बचाने दौड़ी तो उसने उसके ऊपर भी हमला कर दिया। उसने बताय कि भुजलो की आंख के ऊपर भेड़िये ने हमला किया था। वहीं दुर्गाबाई का हाथ बुरी तरह से जख्मी हो गया है। जब दोनों ने परिजनों को इसकी जानकारी दी तो दोनों के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे हैं।

घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने डायल 100 को फोन किया और एंबुलेंस से ले जाकर सरकारी अस्पताल में एडमिट कराया है। जहां पर दोनों का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद गांव में डर का माहौल है। अमरवाड़ा एसडीओ ने बताया कि घायल महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+