CG News: छत्तीसगढ़ में हिंदुस्तान जिंदाबाद कहने पर युवक की हत्या, ग़दर 2 फिल्म देखकर लगाया था नारा

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गदर 2 फिल्म देखने के बाद हिन्दुस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने की कीमत एक युवक को जान देकर चुकानी पड़ी।हिन्दुस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने से गुस्साए दोस्तों ने एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी। यह वारदात खुर्सीपार थाना क्षेत्र के आईटीआई मैदान में हुई है।

जानकारी अनुसार आईटीआई ग्राउंड में शनिवार की शाम को दो दोस्त मोबाइल पर सनी देओल अभी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म गदर-2 देख रहे थे। इसी बीच किसी सीन पर मलकीत सिंह ने हिंदुस्तान जिंदाबाद बोल दिया तो पास में बैठे विशेष समुदाय के लड़कों ने लात घुसो से मार मार कर अधमरा कर दिया। जब घटना की जानकारी परिजनों को लगी तो वह उसे पास के हॉस्पिटल ले गए जहां गंभीर हालत में उसे रायपुर रेफर कर दिया गया। लगभग सुबह 4 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Chhattisgarh

इस पूरी घटना को गंभीरता से देखते हुए दुर्ग पुलिस ने तीन टीम बनाकर आरोपियों की धरपकड़ शुरू की। दोपहर लगभग 1 बजे तक सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि युवक की मौत के बाद परिजन मुआवजे और नौकरी की मांग पर अड़े लोग हाइवे से उठकर फिर थाने के सामने बैठ गए।

जानकारी अनुसार पिक्चर देखने के दौरान आईटीआई ग्राउंड में नशे की हालत में बैठे कुछ विशेष समुदाय के युवकों को भारत माता और हिन्दुस्तान जिंदाबाद का नारा लगाना रास नहीं आया। उन्होंने इसके लिए झगड़ा करते हुए मलकीत सिंह की बेरहमी से हत्या कर दी।

मृतक युवक के परिजनों का आरोप है कि मलकीत की हत्या में शामिल आरोपियों का कांग्रेसी नेताओं से परिचय है। इसी प्रभाव के चलते कुछ लोगों की कोशिश की जा रही है। इसके बाद मृतक के परिजन न्याय और मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। दुर्ग के भाजपा सांसद विजय बघेल और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय शाम होते होते मौके पर पहुंच गए। और उन्होंने पुलिस पर सरकार के दबाव में काम करने करने का गंभीर आरोप लगाते रहे।

वही इस वारदात को लेकर छत्तीसगढ़ सिख पंचायत के साथ सिख समाज के लोगो ने ज्ञापन देकर थाने के सामने 24 घंटे धरना देने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर परिजनों को 50 लाख का मुआवजा नहीं दिया गया तो वे प्रवेश द्वार बंद कर देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+