Chhattisgarh: विश्व हिंदू परिषद के नेता रमेश मोदी का निधन, लंबे समय से थे बीमार, रायपुर में होगा अंतिम संस्कार
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ विश्व हिंदू परिषद के नेता रमेश मोदी का मुंबई में निधन हो गया है। रायपुर में विश्व हिंदू परिषद के पंडरी स्थित कार्यालय की स्थापना में उनकी अहम भूमिका थी।
14 नवंबर को 82 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई की अस्पताल में अंतिम सांस ली। रमेश मोदी का पार्थिव देह मुंबई से रायपुर लाया जाएगा। बुधवार 15 नवंबर को उनका अंतिम संस्कार देवेंद्र नगर मुक्तिधाम में किया जाएगा।

उन्होंने ना सिर्फ विश्व हिन्दू परिषद के रायपुर पंडरी स्थित कार्यालय की स्थापना में अहम भूमिका निभाई बल्कि विश्व हिन्दू परिषद को छत्तीसगढ़ में अहम मुकाम तक पहुंचाने में बड़ा किरदार निभाया था। उन्होंने लंबे समय तक विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाली थी।












Click it and Unblock the Notifications