Sakti Result LIVE: हाई प्रोफाइल सक्ती सीट से जीते चरणदास महंत, BJP के खिलावन साहू को दी इतने मतों से मात
Sakti election result 2023 News Updates: छत्तीसगढ़ की सक्ती विधीनसभा सीट पर भी सबकी नजरें टिकी हुई थीं। यहां से कांग्रेस उम्मीदवार चरण महंत दास 5वीं बार जीत दर्ज की हैं। ऐसे में चरण महंत दास एक बार फिर जीत का परचम लहराया है।
2018 के विधानसभा चुनावों में चरण महंत दास ने इस सीट पर 75 फीसदी वोटों के साथ जीत का परचम लहराया था जबकि बीजेपी उम्मीदवार मेधा राम साहू 20 फीसदी वोटों पर सिमट कर रह गए थे।

सक्ती सीट से विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने पहली लिस्ट में विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत को सक्ती सीट से फिर से उम्मीदवार बनाया था। महंत के सामने भारतीय जनता पार्टी ने खिलावन साहू को अपना प्रत्याशी घोषित किया।
इस सीट पर बीते तीन में से 2 मुकाबलों में कांग्रेस का पड़ला भारी रहा 2008 में सरोजा मनहरण राठौड़ ने कांग्रेस को 9,392 वोटों से जीत दिलाई थी। 2018 में कांग्रेस के चरण दास महंत ने बीजेपी की मेधा राम साहू को 30,046 वोटों से चुनाव हराया था।
सक्ती विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने इस बार कांग्रेस के चरण दास महंत के सामने डॉक्टर खिलावन साहू को चुनाव मैदान उतारा है। 2018 में यहां चरण दास महंत ने बड़ी जीत हासिल की थी। ऐसे में इस बार भाजपा ने यहां पर पूरी ताकत लगाई है। भाजपा और कांग्रेस ने इस बार यहां जमकर प्रचार किया है। चरणदास महंत के चुनाव लड़ने की वजह से यह सीट सूबे की वीवीआईपी सीट भी मानी जाती है।












Click it and Unblock the Notifications