Saja Chunav Result 2023: छत्तीसगढ़ में बड़ा उलटफेर, मंत्री रविंद्र चौबे को निर्धन ग्रामीण ईश्वर साहू ने हराया

Saja Election Result News: छत्तीसगढ़ की साजा विधानसभा सीट से भूपेश बघेल सरकार के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे चुनाव हार गए हैं। रविंद्र चौबे को बड़ा उलटफेर करते हुए भाजपा प्रत्याशी ईश्वर साहू ने हरा दिया हैं।

saja vidhansabha

छत्तीसगढ़ की साजा विधानसभा सीट पर सभी की नजर थी । इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रवींद्र चौबे यहां के मौजूदा विधायक हैं। चौबे के छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री है, उनके खिलाफ यहां भाजपा ने ईश्वर साहू को मैदान में उतारा था ।

बेमेतरा जिले के अंतर्गत आने वाली साजा विधानसभा सी 1967 में अस्तित्व में आई थी। इस सीट पर हुए बीते 4 विधानसभा चुनावों में से 3 बार कांग्रेस और एक बार बीजेपी ने जीत हासिल की थी।

2018 विधानसभा चुनाव परिणाम

2018 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के रवींद्र चौबे ने 95,658 वोट पाकर विजय हासिल की थी, जोकी कुल वोटों का 51.62% था। भारतीय जनता पार्टी के लाभचंद बाफना को 34.60% यानी 64,123 मत मिले थे।

बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र का गांव बिरनपुर कुछ महीनो पहले चर्चा में आ गया है। दरअसल यहां बिरनपुर में आठ अप्रैल 2023 को दो गुटों में सांप्रदायिक हिंसा में भुवनेश्वर साहू नाम के युवक की हत्या कर दी गई थी। मृतक युवक पिता ईश्वर साहू को बीजेपी ने यहां से प्रत्याशी बनाया है। ईश्वर साहू का कोई राजनीतिक बैकग्राउंड नहीं है,इसलिए एक दिग्गज मंत्री के सामने उनके मैदान से उतरने से मुकाबला दिलचस्प हो गया था।

यह भी पढ़ें CG ELECTION: मंत्री रविंद्र चौबे से टक्कर ले पायेगा गरीब ग्रामीण? BJP ने क्यों दिया ईश्वर साहू को टिकट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+