रायपुर: नाबालिग को घर छोड़ने की बात कहकर स्कूटी से ले गया, रास्ते में चाकू से वार कर की निर्मम हत्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में 17 साल के एक नाबालिग लड़के की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपितों ने शव को सड़क पर फेंक दिया और फरार हो गए। पुलिस ने नाबालिग की हत्या के मामले में दो आरोपितों को हिरासत में ले लिया है। वहीं दो अन्य की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते नाबालिग की हत्या की गई है। जानकारी के मुताबिक, टिकरापारा के नेहरू नगर निवासी राहुल तांडी (17) रविवार रात करीब 12.30 बजे अपने एक साथी गोपी के साथ नशे की हालत में बूढ़ा तालाब के पास बैठा था।

raipur murder of minor boy police do investigation

इसी दौरान जुबैर नाम का एक युवक पहुंचा और राहुल से बोरियाखुर्द तक स्कूटी से छोड़ने की बात कही। वहां से राहुल, गोपी और जुबेर बोरियाखुर्द की RDA कॉलोनी पहुंचे। वहां पहले से ही जावेद नाम का युवक मौजूद था।आरोप है कि उनके पहुंचते ही जावेद ने राहुल को धक्का देकर स्कूटर से नीचे गिरा दिया। इसके बाद चाकू से उसके ऊपर एक के बाद एक कई बार हमला कर दिया। आरोप है कि जुबेर ने भी जावेद का साथ दिया।

चाकू के हमले से राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी उसका शव छोड़कर वहां से भाग निकले। बताया जा रहा है कि जावेद और राहुल दोनों पहले नेहरू नगर में ही रहते थे।

पानी नहीं देने पर महिला को पीटा

वहीं छत्तीसगढ़ के बिलासपुर सकरी थाना क्षेत्र में महिला को शराब पीने के लिए पानी नहीं देने पर लात-घूंसों से जमकर पीटा। साथ ही खुद को बटालियन में रहने वाला बताकर धमकी भी दी। पिटाई और बटालियन के नाम पर महिला डर गई। फिर दो दिन बाद थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, चारपारा बटालियन के पास रहने वाली आरती मधुकर बीते 27 नवंबर की शाम करीब 6.30 बजे घर के बाहर बर्तन धो रही थी। उसी समय बटालियन में रहने वाले जवान बोनीफास इक्का, शशिकांत, उज्जवल, अभिषेक और उनके अन्य साथी पहुंचे। जवानों पर आरोप है कि उन्होंने शराब पीने के लिए पानी मांगा। महिला के मना करने पर आरोपियों ने गालियां दी और उसके साथ मारपीट करने लगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+