रायपुरः दोस्तों को मारपीट कर भगाया फिर लड़की के साथ चार लड़कों ने किया गैंगरेप

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जिले में शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां 19 वर्षीय युवती से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। लड़की अपने दोस्तों के साथ कॉलोनी के बाहर खंडरहर के पास बैठकर बात कर रही थी। तभी आरोपित वहां पहुंचे और दोस्तों से मारपीट कर उनको भगा दिया। इसके बाद चारों युवकों ने मिलकर लड़की के साथ बारी-बारी से रेप किया। इस मामले में पुलिस ने चार लड़कों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं।

raipur misdeed with girl four accused arrested

दरअसल, यह घटना बीते मंगलवार की रात की है। रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में यह घटना घटी। पुलिस के मुताबिक युवती अपने माता-पिता के साथ रहती है। वह कॉलोनी के दो युवकों के साथ बाजार गई हुई थी। वहां से रात को लौटते वक्त कॉलोनी के बाहर मौजूद खंडहर के पास बैठकर तीनों बात कर रहे थे। तभी दो बाइक पर कुरुद का तोरण धीवर, किशन कुर्रे और उनके दो नाबालिग दोस्त वहां पहुंच गए।

आरोप है कि उन्होंने युवती के दोस्तों से मारपीट की और पैसे छीनकर भगा दिया। इसके बाद चारों ने बारी-बारी से गैंगरेप किया। फिर लड़कों ने कॉलोनी के लोगों को सूचना दी। इसके बाद जब लोग घटनास्थल पर पहुंचे तब तक आरोपित फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में तोरण धीवर और किशन कुर्रे को गिरफ्तार किया है।

इनके दो नाबालिग साथी भी पकड़ में आ चुके हैं। गिरफ्त में आते ही इन लड़कों ने बताया कि इन्होंने युवती के साथ मारपीट की रुपये भी लूटे और इसके बाद सुनसान खंडहर के अंदर उसे जबरदस्ती ले जाकर बारी-बारी से उसका रेप किया। आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+